फ्री ट्रेनिंग के साथ मिल रहे ₹8000, मोदी सरकार की इस योजना से लाखों युवा पा चुके हैं रोजगार, ऐसे उठा सकते ह… – News18 हिंदी

Spread the love

मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं लाई हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली. मोदी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहती है और इसके लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. ऐसी ही एक योजना है पीएम कौशल विकास योजना जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार हासिल करने के लिए ट्रेनिंग प्रदान की जाती है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जाने वाली इस योजना के माध्यम से बढ़ती हुई बेरोजगारी को कम किए जाने का प्रयास किया जा रहा है. युवाओं को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकें.
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के जरिए रोजगार हासिल किया जा सकता है. बता दें कि आपको इसके अंतर्गत जो कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, उससे आप इस काबिल बन सकते हैं कि अपना कोई काम शुरू कर सकते हैं या फिर आप किसी कंपनी में भी नौकरी कर सकते हैं. पीएम कौशल विकास योजना बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है. इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया.‌ मोदी सरकार ने सभी बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए हजारों प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है. यहां आपको बता दें कि स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है.
ट्रेनिंग के बाद रोजगार
युवाओं को ट्रेनिंग के बाद रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाता है. देश में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, उसको देखते हुए ही केंद्र सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ‌इस प्रकार से जो व्यक्ति दसवीं या फिर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. पीएम कौशल विकास योजना एक ऐसी कल्याणकारी और विकासशील योजना है जिसका लाभ भारत के युवा उठा रहे हैं.
पीएम कौशल विकास योजना हेतु अनिवार्य पात्रता
देश के जो युवा पीएम कौशल विकास योजना के माध्यम से कौशल ट्रेनिंग हासिल करना चाहते हैं, उनमें अनिवार्य पात्रता का होना भी जरूरी है. यहां आपको बता दें कि योजना के लिए आवेदन देने हेतु पात्रता कम से कम दसवीं पास रखी गई है. इस प्रकार से जो व्यक्ति 12वीं पास है वे भी प्रशिक्षण लेने के लिए पात्रता रखते हैं. इसके साथ ही ट्रेनिंग हासिल करने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति बेरोजगार युवा हो.‌ यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए खासतौर से शुरू की गई है, क्योंकि इसके जरिए से भारत के युवाओं को सशक्त बनाना है.
पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवेदन
पीएम कौशल विकास योजना के लिए अप्लाई करने हेतु आप सबसे पहले इस योजना की जो आधिकारिक वेबसाइट है, उसके मुख्य पृष्ठ पर चले जाइए.
फिर आपको क्विक लिंक्स का विकल्प दिखेगा जिसपर क्लिक करना होगा.
क्लिक करने के बाद आपके सामने चार विकल्प आएंगे, जिनमें से आप स्किल इंडिया वाले ऑप्‍शन पर क्लिक करना है.
स्किल इंडिया के ऑप्शन को दबाते ही आपके सामने एक और दूसरा नया पेज आएगा. यहां आप कैंडिडेट वाला विकल्प पर चुन लीजिए.
इसके पश्चात आप रजिस्टर नाऊ वाला बटन दबा दीजिए.
इस प्रकार से आपके सामने कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा.
इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आप अपना सारा विवरण भर दीजिए और उसके बाद फिर आप बॉक्स में चेक कर दीजिए.
यहां फिर आई एम नॉट ए रोबोट के ठीक सामने जो चेक बॉक्स दिखाई देगा उस पर भी आप क्लिक कर दीजिए.
यह सारी प्रक्रिया करने के पश्चात आप नीचे सबमिट वाले बटन को प्रेस कर दीजिए.
और इस तरह आपका आवेदन पूर्ण हुआ.
.
Tags: Prime Minister Narendra Modi, Skill development body

अजय देवगन की वो फिल्म, लीड हीरो को तपती रेत पर लेटकर करनी पड़ी थी शूटिंग, 1 गाने ने जीत लिया था आशिकों का दिल
अदिति राव हैदरी के पहले पति कौन हैं? टॉप एक्ट्रेस के बन चुके हैं दामाद, रानी मुखर्जी संग की थी करियर की शुरुआत
साइको लवर या ग्रे शेड जैसा रोल चाहती हैं कृति सेनन, फिल्म प्रमोशन पर इंदौर पहुंची एक्ट्रेस, देखें PHOTOS
IPL 2024 : आईपीएल में इस बार लगेगा बॉलीवुड के सितारों का भी तड़का, देखें कौन-कौन आ रहा है लखनऊ
FY24 में निफ्टी 50 के इन 5 शेयरों में जिसने लगाया पैसा उसकी हुई बल्‍ले-बल्‍ले, रिटर्न देख आप भी लेंगे खरीद
10 करोड़ खर्चकर मेकर्स ने बनाई ऐसी फिल्म, पैसों की बारिश में डूब गया था बॉक्स ऑफिस, अमिताभ-सलमान का बजा था डंका
कमाल की औषधि है यह पौधा, हर दर्द को कर देता है छूमंतर, घाव के लिए भी रामबाण
गर्मी में पार्ट टाइम बिजनेस का धमाकेदार प्लान, यहां मिल रही Electronics Item ठीक करने की ट्रेनिंग
Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' के पास कितनी है दौलत, सालों नहीं की फिल्म, फिर भी कमाते हैं करोड़ों

source

Previous post Loksabha Elections 2024: गाजीपुर, बलिया, देवरिया पर क्‍या फंसा है पेंच, BJP क्‍यों नहीं घोषित कर रही उम्‍मी… – News18 हिंदी
Next post Viksit Bharat Ambassadors Meet-up in 'Lucknowi Andaaz' – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *