Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान, 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट, 4 जून को रिजल्ट… – News18 हिंदी

Spread the love

Lok Sabha Elections Date: 'न्यूज 18' के 'ओपीनियन पोल' के अनुसार, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी चुनावों में 'ऐतिहासिक जनादेश' की ओर बढ़ रहा है. इसमें दावा किया गया है कि राजग को 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीट मिल सकती हैं जिसमें से अकेले भाजपा को रिकॉर्ड 350 सीट मिल सकती हैं.
नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी. इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके.
कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं. साल 2019 के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 90 करोड़ थी. उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे और मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं.
कुमार ने बताया कि देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है और 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. उन्होंने कहा कि देश में 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा.
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि देश के 12 राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है और देश में कुल 47.1 करोड़ महिलाएं मतदाता सूची में पंजीकृत हैं. लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 948 महिलाओं का है जो चुनावी चक्र में महिलाओं की भागीदारी का ‘बहुत अच्छा संकेत’ है.
चार राज्यों – कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा, मणिपुर – में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़ और असम में चीन चरणों में वोटिंग होगी. इसी तरह से ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड में चार चरणों में… महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में और उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे.
22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में वोट डाले जाएंगे. इन राज्यों में – अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड – शामिल हैं.
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के अंतर्गत 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा. इसी तरह से 7 मई को तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर, 20 मई को पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर, 25 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर, जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव 7 चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.
सीईसी ने राजनीतिक दलों को प्यार से चुनावी अभियान करने की सलाह देते हुए कहा कि वे चुनाव अभियान के दौरान रेड लाइन पार न करें.
सीईसी ने कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमें चुनाव में फ्री बीज पर लगाम लगाना है.” उन्होंने यह भी कहा कि गैरजमानती वारंट को पुलिस अमल में ला रही है.
सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में 100 साल से ऊपर के 2.18 लाख मतदाता, जबकि 88.5 लाख दिव्यांग मतदाता हैं. इसी तरह से 85 साल से ऊपर के कुल 82 लाख वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. लोकसभा चुनावों के कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष वोटर्स और 47.15 करोड़ महिला वोटर्स हैं.
सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल लोकसभा चुनावों में किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि देश में करीब 21.5 करोड़ युवा मतदाता हैं, जबकि 1.82 करोड़ नए मतदाता हैं.
सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि पूरे देश में करीब 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, जो साढ़े दस लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर तैनात किए जाएंगे.
सीईसी राजीव कुमार ने कहा, “मैं देश में 800 डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से मिला. एसपी और अधिकारियों से मिला और मुझे भरोसा है कि हम निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराएंगे.”
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है और भारत में होने वाले चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है.
‘एबीपी-सीवोटर’ के एक ओपीनियन पोल के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को चुनाव के लिहाज से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में महज छह सीट मिल सकती है.
‘न्यूज 18’ के ‘ओपीनियन पोल’ के अनुसार, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी चुनावों में ‘ऐतिहासिक जनादेश’ की ओर बढ़ रहा है’. इसमें दावा किया गया है कि राजग को 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीट मिल सकती हैं जिसमें से अकेले भाजपा को रिकॉर्ड 350 सीट मिल सकती हैं.
कुछ ही देर में लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान होना है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंच गए हैं, जहां दोपहर एक बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा करेंगे.
आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ‘करो या मरो’ के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है.
पिछले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं. वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पाई थी.
आगामी चुनावों में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं.
नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी. इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके.
कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं. साल 2019 के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 90 करोड़ थी. उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे और मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं.
कुमार ने बताया कि देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है और 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. उन्होंने कहा कि देश में 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा.

अलग-अलग कहानियों के साथ, सेम टॉपिक पर बनी 3 ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में, 1980 से 2007 के बीच खूब चला था जादू
होटल के कमरे में रातभर रहते थे 6 लड़के और 1 लड़की, पुलिस ने मारा छापा, नजारा देख रह गई सन्न
यहां का दही-चूड़ा लाजवाब, खाने के लिए लगती है लाइन, शौकीन चट कर जाते हैं 200 प्लेट
नाम से ही आती थी बोल्डनेस की बू, लेकिन 2010 में आई फिल्म ने दर्शकों के निकाल दिए आंसू, 1 एक्टर की चमक गई किस्मत
OTT की वो फिल्म, जिसमें 'तूफान के देवता' से भिड़ गया था 47 साल का बॉलीवुड एक्टर, एक्शन देख भन्ना जाएगा दिमाग
लागत न के बराबर और मुनाफा छप्परफाड़, प्राइवेट नौकरी छोड़ सफल कारोबारी बना युवक
PHOTOS: ये हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां, 1 किलो के लिए चुकाने पड़ते हैं लाखों रुपये, लिस्ट में यह मशरूम भी…
बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, जब उनकी मां ने श्रीदेवी से कहा था राखी बांधो, एक टक देखती रह गई थीं हवा हवाई
बेतुके सुर और नुकीली आवाज, फिर भी रातों-रात बन गईं स्टार, आवाज कान में पड़ते ही भन्ना जाता है दिमाग
लाइव ब्लॉग
a day ago
12 hours ago
3 days ago
3 days ago

source

Previous post UP News: यूपी में BJP महिला नेता के साथ मारपीट, रो-रो कर सुनाई आपबीती- UP News: BJP woman leader assaulted in UP … – India News
Next post UP Top News Today: सीएम योगी का पश्चिमी यूपी का चुनावी दौरा, मुख्तार की मौत मामले में जेल कर्मियों के होंगे .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *