Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के लिए नामांकन की कल आखिरी तारीख, जानिए क्या है फर्स्ट फेज का – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 First Phase: लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के तहत अलग-अलग राज्यों में 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. 17 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी. इन जगहों पर नामांकन के लिए आखिरी तारीख 27 मार्च है.
भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नॉमिनेशन फॉर्म की जांच 28 मार्च को होगी और कैंडिडेट्स 30 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे. हालांकि बिहार में होली के चलते नॉमिनेशन फॉर्म 28 मार्च तक दाखिल कर सकेंगे. इन राज्यों में अभी कई बड़े उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल नहीं किया है.
ये है पहले चरण का शेड्यूल
कहां-कहां और कितनी सीटों पर होने हैं चुनाव?
पहले चरण के तहत तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर, असम की 5 सीटों पर, उत्तराखंड की 5 सीटों पर और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर, बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर, पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर, अरुणाचल प्रदेश की 2 सीट पर, मणिपुर की 2 सीट पर और  मेघालय की 2 सीट पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा मिजोरम, नगालैंड, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर वोट डाले जाएंगे.
दूसरे चरण का ऐसा होगा शेड्यूल
दूसरे चरण के मतदान के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा. इसी तारीख से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है. नॉमिनेशन फॉर्म की जांच 5 अप्रैल को होगी. उम्मीदवार 8 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को होगी.
ये भी पढ़ें
 

source

Previous post ED को स्वतंत्र रूप से ही काम करना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – The Lallantop
Next post PM बोले-2014 में बैंकिंग सिस्टम डूबने की कगार पर था: अब ये प्रॉफिट में, पिछले 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *