Uttar Pradesh News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 31 मार्च को मेरठ में पहली चुनावी रैली का शंखनाद करेंगे। इसके बाद 2 अप्रैल को रुद्रपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अलग- अलग राज्यों में पीएम की चुनावी रैली के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। मेरठ से इस बार बीजेपी ने रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा है। पीएम वर्चुअल तरीके से भी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से जुड़ेंगे। मेरठ में होने वाली चुनावी रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। बीजेपी ने मेरठ की रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयार की है। यहां जानिए हर अपडेट:
