Lok Sabha Chunav 2024: 48 घंटे में ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में भागीं काजल वर्मा, जानें वो 'डर' – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Spread the love

दरअसल, छह अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली थी। रैली के दौरान उन्होंने काजल वर्मा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी। काजलअपने समर्थकों के साथ जोश में बीजेपी में आई थीं। बीजेपी में शामिल होने की खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। काजल वर्मा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर जमकर हमला किया था।

48 घंटे बाद ही इस मामले ट्विस्ट आ गया। आठ अप्रैल को अचानक अपने ससुर और कांग्रेस नेता विनोद वर्मा के साथ वह कांग्रेस ऑफिस पहुंचीं। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अचानक से भारतीय जनता पार्टी में कैसे शामिल हो गई, मुझे खुद ही पता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों से अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी और कांग्रेस पार्टी में हमेशा रहूंगी।

दरअसल, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा के ससुर विनोद वर्मा कांग्रेस के वरिष्ठा नेता हैं। उन्हीं की वजह से काजल वर्मा को सीधी नगर पालिका का अध्यक्ष बनाया गया था। छह अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी प्रत्याशी राजेश मिश्रा के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। इस कार्यक्रम में अचानक पहुंचकर काजल वर्मा ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

सूत्रों की मानें तो सीधी नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक है, इसी वजह से काजल वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं लेकिन काजल वर्मा के बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रेसिडेंट काउंसिल के पद से सभी कांग्रेसी परिषदों ने इस्तीफा सौंप दिया था। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। सभी लोग अविश्वास प्रस्ताव लाकर काजल वर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटाने के लिए लामबंद हो गए थे। चर्चा है कि इसी वजह से उन्होंने घर वापसी की है।

दूसरी वजह यह रही है कि काजल वर्मा के ससुर डॉक्टर विनोद वर्मा भी बहू के कदम से नाराज थे। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने पर नाराजगी जताई थी। पारिवारिक और राजनीतिक भविष्य को देखते हुए काजल वर्मा ने वापस आने का फैसला किया। वहीं, काजल वर्मा के इस कदम से सीधी के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: प्रशांत किशोर बोले- बीजेपी जब बैकफुट पर थी, तो विपक्ष ने उसे रोकने के कई मौके गंवाए, यह कैच छोड़ने … – हरिभूमि
Next post छत्तीसगढ़ सीएम पहुंचे मंडला: कहा- कांग्रेस ने देश को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया, नरेंद्र मोदी आज देश की आवश्यकता – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *