Lok Sabha Election के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा की गई है। मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। बलिया से नीरज शेखर गाजीपुर से पारस नाथ राय मछली शहर से बी.पी. सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में पार्टी ने यूपी, बंगाल और चंडीगढ़ लोकसभी सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है।

loksabha election banner

यूपी के सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा 

बात करें यूपी की तो मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। कौशाम्बी (सुरक्षित सीट) से विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। फूलपुर से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल का भी टिकट कटा, विधायक (फूलपुर) प्रवीण पटेल को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार।

इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। बलिया से नीरज शेखर, गाजीपुर से पारस नाथ राय, मछली शहर से बी.पी. सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।

किरण खेर का कटा टिकट

चंडीगढ़ से संजय टंडन को टिकट दिया गया। बता दें कि चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है। 

पवन सिंह नहीं, एस.एस. अहलुवालिया लड़ेंगे चुनाव 

वहीं, बंगाल के आसनसोल सीट से एस.एस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी ने भोजपुरी कलाकार पवन सिंह को टिकट दिया था। हालांकि, उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इस सीट पर टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। 
यह भी पढ़ें: BJP List: भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, सनी देओल का कटा टिकट, हंसराज हंस अब फरीदकोट से चुनावी मैदान में

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 : शुभेंदु अधिकारी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में देंगे कांथी लोकसभा सीट – प्रभात खबर – Prabhat Khabar
Next post West UP News Live: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के 18 वर्ष पूरे, सीएम की आज रार्धना में रैली, पढ़ें ताजा खबरें – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *