अंजलि सिंह राजपूत / लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से आसमान से आग बरसेगी. यानी चिलचिलाती धूप के साथ ही भीषण गर्मी पड़ेगी. यही नहीं उत्तर प्रदेश पर ताप लहर का भी डबल अटैक पड़ेगा. जिसको लेकर लखनऊ मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर दी है.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान कई जिलों का 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. अधिकतम तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है. जबकि न्यूनतम तापमान भी अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है. जिस वजह से आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के लोगों को न तो दिन में चैन मिलेगा और न ही रात में राहत रहेगी. दिन और रात का तापमान दोनों ही लोगों को भीषण गर्मी से परेशान करेगा.
मौसम केंद्र ने दी सलाह
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इन दिनों लोग दोपहर 12:00 बजे के बाद से लेकर शाम 4:00 तक बहुत जरूरी हो, तभी घरों से अपने बाहर निकलें. अगर घर से बाहर निकल भी रहे हैं, तो पानी की बोतल जरूर लेकर निकलें और समय-समय पर पानी पीते रहें. घर से बाहर निकलते वक्त दो पहिया, साइकिल और पैदल वाले अपने सिर और शरीर को पूरी तरह से ढककर निकलें. इस दौरान बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है.
आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
Photos: करोड़पति हैं 'मैं गरीब हूं' कहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी, उनसे मुकाबला कर रहे BJP उम्मीदवार कितने अमीर?
बात-बात पर होते हैं गुस्सा, जरूरत से ज्यादा कर रहे काम, पुरुषों में डिप्रेशन के हैं ये 5 लक्षण, इस तरह पाएं राहत
परिवार में नहीं 1 भी सुपरस्टार, फिर भी बॉलीवुड की सबसे अमीर फैमिली, नेटवर्थ 10000 करोड़! रईसी के आगे सभी एक्टर बौने
'अगर हीरो नहीं बना तो बन जाऊंगा जोकर..' जिद से बने टॉप एक्टर, कभी रिश्तेदार शक्ल का उड़ाते थे मजाक
एक बार खा लिया भरतपुर का यह स्पेशल कलाकंद तो नहीं भूल पाएंगे स्वाद बनाने में लगता है 15 घंटे का समय
उज्जैन के प्रसिद्ध 5 मंदिर, दूर-दूर तक फैली है ख्याति, दर्शन मात्र से ही पूरे हो सकते हैं काम
बचपन में मिली पॉपुलैरिटी, बड़ा हुआ तो बन गया स्टार, बेटी और पत्नी भी है एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम
नैनीताल शहर से हो गए बोर…इन 5 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर, दिल हो जाएगा खुश
गाड़ियों का है शौक, तो दिल्ली में पहुंचे यहां, नहीं देखे होंगे ऐसे मॉडल, पुरानी गाड़ियों का है खजाना
