Lok Sabha Election 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है, अब दूसरे चरण के मतदान का इंतजार है. 26 अप्रैल को सेकेंड फेज के लिए वोट डाले जाएंगे. ऐसे में राजनीतिक दलों के पास अब दूसरे चरण के मतदान के लिए गिनती के दिन बचे हैं. अब हर कोई चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है. इसी कड़ी में आज (22 अप्रैल 2024) कई बड़े नेताओं की जनसभाएं अलग-अलग संसदीय क्षेत्र में होनी है.
एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी जहां यूपी के अलीगढ़ में जनसभा करेंगे तो दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरू में एक रैली करेंगे. इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम, सीएम और कई अन्य दिग्गज नेता भी आज जनसभा करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में रैली करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (21 अप्रैल) को कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी. मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है.
पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ये अर्बन नक्सल वाली सोच…. मेरी माताओ- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे. इस हद तक चले जाएंगे.” उन्होंने दावा करते हुए कहा, “ये कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे. और उनको बांटेगे जिनके बारे में मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: कन्नौज लोकसभा से अखिलेश यादव नही लड़ेंगे चुनाव. तेज प्रताप यादव वहां से चुनाव लड़ेंगे. समाजवादी पार्टी ने कन्नौज लोकसभा से प्रत्याशी का ऐलान किया है.
Lok Sabha Election 2024 Live: पीएम के मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर कन्हैया ने कहा कि पीएम के मुंह से रोजगार और मंहगाई की बात नहीं निकलेगी. ऐसे बयानों से अपनी विचारधारा जाहिर कर रहे हैं. ये ध्यान भटकाने की साजिश है.
Lok Sabha Election 2024 Live: दक्षिण बेंगलुरु संसदीय क्षेत्र से BJP उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा, “तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की कीमत देश को चुकानी पड़ी है. इसलिए अब समय आ गया है कि कांग्रेस सबक सीखे, नहीं तो लोग उन्हें सबक सिखा देंगे.”
Lok Sabha Election 2024 Live: दक्षिण बेंगलुरु संसदीय क्षेत्र से BJP उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा, “तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की कीमत देश को चुकानी पड़ी है. इसलिए अब समय आ गया है कि कांग्रेस सबक सीखे, नहीं तो लोग उन्हें सबक सिखा देंगे.”
Kapil Sibal On PM Modi: पीएम मोदी के मुस्लिमों को लेकर दिए गए बयान पर कपिल सिब्बल ने कहा है कि चुनाव आयोग से आह्वान है कि इस भाषण की निंदा करे और मोदी जी को नोटिस जारी करे. हाल ही में पीएम मोदी ने भाषण दिया, जिससे लग रहा है कि पहले चरण का चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा. कपलि सिब्बल बोले उस भाषण के बाद मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग निराश होंगे. शायद ही ऐसा बयान किसी पीएम ने दिया होगा जो इशारा करता है कि यहां रहने वाले अल्पसंख्यक घुसपैठिए हैं. यह कैसी राजनीति और संस्कृति है. पीएम को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.
Arun Govil In Meerut: मेरठ में चुनाव प्रचार के दौरान अरुण गोविल ने कहा, “लोगों का भाव मेरे प्रति और बढ़ा है, इस बार इस सीट पर जीत का अंतर बढ़ेगा. मेरठ में बीते 15 सालों मे बहुत विकास हुआ है.
JP Ndda Chhattisgarh Election Campaign: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाएं करेंगे. सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर बिलासपुर के मुंगेली में जनसभा करेंगे. दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर भिलाई के आईटीआई मैदान में उनकी रैली होगी. वहीं दोपहर 3 बजे के करीब रायपुर के चंदखुराई में भी वो चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे.
Amit Shah Rally In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जनसभा को संबोधित करेंगे. कांकेर लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच है कड़ी टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है. दूसरे चरण में यहां होना है मतदान
PM Modi Aligarh Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (22 अप्रैल 2024) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जनसभा का संबोधन करेंगे. पीएम मोदी की रैली दोपहर दो बजे के करीब होगी.
