UP News आगरा एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक की टक्कर, चार की मौत, 21 घायल – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

West Bengal : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्यपाल ने जादवपुर यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालयों में की अस्थायी कुलपतियों की नियुक्ति
Breaking News: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गुलाम नबी आजाद, अनंतनाग सीट से वापस लिया नाम
West Bengal : पीएम मोदी ने कहा, पूरा बंगाल कह रहा है, 4 जून 400 पार
West Bengal : संदेशखाली कांड मामले में आरोपी शेख शाहजहां को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया
Breaking News Live: के कविता की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
Trending Tags:
UP News गोरखपुर से स्लीपर बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी. सुबह ड्राइवर को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और दूसरी तरफ सामने से आ रही ट्रक से जा टकराई.
लखनऊ: आगरा एक्सप्रेसवे (Agra Expressway) पर तड़के 4.30 बजे एक बस व ट्रक में टक्कर हो गई. जिससे 4 लोगों की मौत और 21 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी. अचानक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ लखनऊ की तरफ जा रही ट्रक से टकरा गई. इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस निकालने में मदद की. साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
208 किलोमीटर पर हुई टक्कर
बताया जा रहा है कि एक स्लीपर बस गोरखपुर (UP News) से यात्रियों को लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी. आगरा एक्सप्रेसवे पर 208 किलोमीटर पर ठठिया थाना क्षेत्र में ये टक्कर हुई है. ट्रक आलू लादकर लखनऊ की तरफ जा रहा था. एएसपी कन्नौज संसार सिंह के अनुसार बस ड्राइव को नींद आ गई. इसके चलते बस अनियंत्रित हुई और डिवाइडर को फांदते हुए दूसरी तरफ जा रही ट्रक से जा टकराई. इस हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई.
घायलों को अस्पताल भेजा गया
UP News बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे अन्य यात्रियों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर डीएम शुभ्रांत कुमार और एसपी अमित कुमार आनंद भी वहां पहुंच गए थे. कन्नौज पुलिस ने बचाव कार्य पूरा होने के बाद बस और ट्रक को रास्ते से हटावाया. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.
#WATCH | Uttar Pradesh: ASP Kannauj, Sansar Singh says, "At around 4:30 am today on the Lucknow-Agra expressway a bus and a truck collided…Four people died and 21 people were injured. The injured have been admitted to the hospital and they are out of danger…" https://t.co/DUdoKVHzrm pic.twitter.com/HREmbkpgir

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Live: कन्नौज से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, सपा ने उतारा नया उम्मीदवार – ABP न्यूज़
Next post PM Modi In Chhattisgarh: आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, पहलीबार राजभवन में ठहरेंगे;कड़ी सुरक्षा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *