लोकसभा चुनाव अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है. दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे. लेकिन पहले चरण के मतदान के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे पहले चरण में एक पोलिंग बूथ का बताकार सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इस तस्वीर में एक मतदान स्थल पर बुर्का पहने कुछ महिलाओं के बीच साड़ी पहने एक महिला दिखाई दे रही है.
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर इस कमेंट्स के साथ शेयर किया जा रहा है कि- ‘बाहर बहुत गर्मी है …हिन्दु A/C चला कर कमरे में सो रहा है इसका परिणाम भयानक होगा!’
vishvasnews.com ने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस से सर्च किया. सर्च के दौरान लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर छपे एक आर्टिकल के साथ यह फोटो लगाई गई थी. 9 मार्च, 2022 को प्रकाशित इस लेख में विधानसभा चुनाव से जुड़ी जानकारी दी गई है. गूगल टाइम टूल की सर्च में रॉयटर्स वेबसाइट पर 7 मार्च 2022 को प्रकाशित खबर में यह तस्वीर मिली. इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- 7 मार्च, 2022 उत्तर प्रदेश के वाराणसी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाता कतार में खड़े हैं. रॉयटर्स की ये तस्वीर अदनान आबिदी ने ली है.
विश्वास न्यूज आगे लिखता है कि दैनिक जागरण की 19 अप्रैल की खबर के मुताबिक, ‘पहले चरण की 102 सीटों पर औसतन करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इनमें सबसे अधिक वोटिंग त्रिपुरा में करीब 80 और पश्चिम बंगाल में करीब 77 प्रतिशत हुई है. सबसे कम वोटिंग बिहार में करीब 47 प्रतिशत हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश में 57.61 प्रतिशत, उत्तराखंड में 53.64 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ है.
वायरल फोटो के बारे में दैनिक जागरण वाराणसी के चीफ रिपोर्टर प्रमोद यादव ने भी पुष्टि की कि यह फोटो वाराणसी की पुरानी तस्वीर है.
(इनपुट vishvasnews.com से)
.
Tags: Lok Sabha Elections 2024, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Varanasi news
आप भी हैं गोल्फ खेलने के शौकीन, तो दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर आएं, मिलेगी सभी सुविधाएं
सोने और चांदी से हुआ श्रीनाथ जी का भव्य शृंगार, वाराणसी से मंगाया चोला, देखें फोटो
सुपरस्टार की महाफ्लॉप बहन, 21 साल से नहीं दी 1 भी हिट, फिर भी मेकर्स मेहरबान, तुलना पर बोलीं- ‘मैं उनकी जैसी…’
शॉकिंग हैं इन 6 फिल्मों के क्लाइमैक्स, 1 की एंडिंग देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ
असली कश्मीर से रूबरू कराने आ रही फिल्म, पुराने से नए 'Kashmir' का खूबसूरत सफरनामा
पिता थे टीचर…बेटे ने सीख लिया ये ज्ञान, अनोखे अंदाज में करता है कलाकारी, दुनियाभर में बनाई पहचान
घंटेभर के लेता है 1.5 करोड़, मगर सादगी ऐसी…देशभर से टूरिस्ट देखने आते हैं घर, 655 गाने गाकर बना टॉप सिंगर
गर्मी को भगाना चाहते हैं दूर…तो करिए इस 5 जूस का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक, दिमाग रहेगा तरोताजा
यूपी के इस जिले में है देश की बेस्ट सड़क…स्मार्ट सिटी मिशन भी देख कर हो गई दंग, देखें तस्वीरें
