PM Modi in Chhattisgarh Live Update: सक्ती और धमतरी में सभा करने के बाद रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, राजभवन में करेंगे विश्राम – IBC24 News (हिंदी)

Spread the love

सवाल आपका है
Home » Breaking-news » PM Modi in Chhattisgarh Live Update: PM Modi said, I will root out Maoism and Naxalism.

PM Modi Live News & Updates 23rd April 2024: पहले चरण में बस्तर का चुनाव निबटने के बाद छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। (PM Modi in Chhattisgarh Today) 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इसी बीच पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

सक्ती।  पहले चरण में बस्तर का चुनाव निबटने के बाद छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। रायगढ़ पहुंचकर सक्ती से पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

 
PM Modi Live News & Updates 23rd April 2024: रायपुर: पहले चरण में बस्तर का चुनाव निबटने के बाद छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। (PM Modi in Chhattisgarh Today) 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है।
PM Modi Live News & Updates 23rd April 2024: इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे। वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। इस तरह आज और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में रहेंगे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

कांग्रेस नेता अरुण यादव का चुनाव आयोग पर तंज
सोशल मीडिया में रीढ़ की हड्डी की तस्वीर की पोस्ट
लिखा,प्रिय चुनाव आयोग आपका कुछ सामान BJP दफ्तर में रह गया था
कृपया ले जाएं

राजनादगांव –
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान
डबल इंजन की सरकार है: भूपेश बघेल
महादेव सट्टा अभी भी चल रहा है: भूपेश बघेल
इसे बंद क्यों नहीं किया जा रहा है: भूपेश बघेल
इनके संरक्षण में चल रहा है महादेव सट्टा: भूपेश बघेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस की वजह से ही इतनी बड़ी आबादी पिछड़ी रह गई, वंचित रह गई, शोषित रह गई। कांग्रेस ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया, मेडिकल की परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण तक नहीं दिया।”

धमतरी
दिल्ली से एक रू निकले और पूरा पैसा जनता तक पहुंचे ये मोदी की गारंटी है
मोदी लोगों के दुख दर्द को समझने वाला इंसान है
साय में कम समय में मोदी की गारंटी को पूरा किया है
हमने किसानो की गारंटी , महिलाओं की गारंटी
मोदी आपका सपना पूरा करने के लिए रात दिन एक कर रहा है और ये मोदी सिर फोड़ने की बात करते है , इन्होंने तो मेरी मां तक को नहीं छोड़ा है , साहू समाज को गाली देते है
कांग्रेस ने आदिवासियों को उनका हक नहीं दिया
मैं आपके सपने पूरा करने के लिए निकला है, आपका सपना ही मेरा संकल्प है
आपको केवल सांसद नहीं बल्कि देश का उज्जवल भविष्य चुनना है
आपका वोट विकसित भारत बनाएगा ये मोदी की गारंटी है

भाषण के दौरान माइक बंद हो गया
मंच में बैठे नेता हड़बड़ा गए
लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया
एक से डेढ़ मिनट माइक बंद रहा

महासमुंद (छत्तीसगढ़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद, तीसरी बार मेरी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में रोड, रेल, सिंचाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विस्तार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” हमारे छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। देश के अन्य राज्यों में भी मतदान हुआ और पहले चरण के मतदान से चीजें साफ हो गई हैं। देश का मन कहता है कि शक्तिशाली विकसित भारत बनाना के लिए एक मजबूत सरकार बनानी है, इसलिए जनता को भरोसा सिर्फ बीजेपी पर है…”

धमतरी
मोदी ने जय जोहार बोल कर भाषण की शुरुवात की
इंडी गठबंधन में आपस के सिर फुटव्वल चल रही है
जिस कांग्रेस का भरोसा टूट गया इस पर छत्तीसगढ़ भरोसा कैसे करेगा
आज मैं आपके बीच कुछ मांगने नहीं आया हूं जब जब मैने कुछ छत्तीसगढ़ जनता ने दिया है
कोई छुट्टी लिए बिना मैं आपकी सेवा कर रहा हूं
10 साल से मैं जूझ रहा हूं
हनुमान बन कर सभा में मौजूद बच्चे को देख कर बजरंग बली की जय जय का नारा लगाया
बच्चे को उसके पिता कंधे में लेकर खड़े थे , उसे कहा कि बच्चे की उतर दे
कांग्रेस और विकास साथ साथ नहीं चल सकते है ,
जब जब कांग्रेस सत्ता में रही अपराध हिंसा बढ़ी है
कांग्रेस और हिंसा का क्या नाता है जवाब दे
भाजपा ने नक्सली हिंसा और भ्रष्टाचार को कम किया है
मैं वादा करता हूं माओवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करके रहूंगा
मैं इनकी भ्रष्टाचार की दुकान को बंद कर दिया है

इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया डिविजनल कॉर्डिनेटर नियुक्ति पर विवाद
इंदौर से नीलाभ शुक्ला ने पद मिलते ही दिया इस्तीफा
मीडिया डिविजनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर नीलाभ शुक्ला ने दिया इस्तीफा
पुर्व में प्रदेश प्रवक्ता थे नीलाभ शुक्ला
डिविजनल कॉर्डिनेटर बनाने पर नीलाभ ने बताया पद में डिमोशन

भोपाल
भोपाल के नेवरी में यादव समाज के श्मशान घाट की दीवार ढहाने का सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर आरोप
नाराज यादव समाज ने निकाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सांकेतिक शवयात्रा
नयापुरा राधाकृष्ण मंदिर से निकाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की की निकाली सांकेतिक शवयात्रा में लोगो ने जमकर निकाली नाराजगी
मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए साध्वी के पोस्टर पर जमकर चलाये जूते चप्पल
श्मशान घाट पर किया सांकेतिक दाह-संस्कार

धमतरी
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा मोदी जी गांव, किसान और गरीबों के लिए योजना बनाकर काम कर रहे हैं,
विष्णु देव सरकार काम कर रही है सांए सांए , इस बार कांग्रेस को करना है बाय बाय…

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “ये हार का रूझान है। चुनाव खत्म होने के बाद परिणाम के रूझान आते हैं। लेकिन चुनाव का पहला चरण खत्म होते ही रूझान आने लगे हैं। इस तरह की बात करना हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता है। चुनाव आयोग इन चीजों पर रोक लगाता है। ये मन की बात है जो किसी और पर थोप कर कही जा रही है। जनता जानती है कि किसान बर्बाद हुआ है और नौजवान का एकतिहाई जीवन बर्बाद हुआ है।”
#WATCH अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "ये हार का रूझान है। चुनाव खत्म होने के बाद परिणाम के रूझान आते हैं। लेकिन चुनाव का पहला चरण खत्म होते ही रूझान आने लगे हैं। इस तरह की बात करना हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता है। चुनाव… pic.twitter.com/0Jy9yLVa0N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2024

कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन की पीसी
पीएम मोदी ने जो पूर्व पीएम के ऊपर टिप्पणी की वो गलत है
पीएम मोदी को अपने भाषण में पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए
पीएम का मंगल सूत्र वाला बयान सही नही है, समाज me स्वीकार नही है
पीएम को अपना रिपोर्ट कार्ड साथ में रखना चाहिए
भाजपा में हिम्मत है तो अपना रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करें
हिम्मत है तो छत्तीसगढ़ भाजपा अपने 4।महीने का ही रिपोर्ट कार्ड रखे
कांग्रेस ने 5 गारंटी सामने रखी है
ये सभी 5 गारंटी सरकार आने पर पूरी की जाएगी
सूरत की घटना, एक प्रकार की ताना शाही है, जो पूरा देश देख रहा है,
भाजपा नेताओं की बौखलाहट के कारण उनके नेता ऐसे बयानबाजी कर रहे है

केरल: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर और पार्टी नेता सचिन पायलट ने ‘स्कैन मी’ अभियान शुरू किया।
#WATCH केरल: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर और पार्टी नेता सचिन पायलट ने 'स्कैन मी' अभियान शुरू किया। pic.twitter.com/5kJVIo9sdG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2024

भोपाल
भोपाल में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस अलर्ट
पीएम मोदी के आगमन से पहले ही ड्रोन से रख रही छतों पर नजर
छतों पर पत्थर या अन्य सामग्री तो नहीं इस पर विशेष नजर

मध्य प्रदेश: रीवा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया। मैं मध्य प्रदेश सरकार को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना को आगे बढ़ाया और इस योजना ने सभी बहनों को ताकत दी है। आज 13 लाख से ज्यादा बहनें उच्च शिक्षा ले रही हैं…”

खूंटी (झारखंड): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते लेकिन कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटकर राजनीति की है। देश की सामाजिक समरसता को तारतार कर दिया है। देश में जो गरीब हो उसकी मदद की जानी चाहिए चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो या कोई भी हो…ये देश को कहां ले जाना चाहते हैं?”

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, मोदी को कोई कुछ नहीं कर सकता। ये माताएं-बहनें ही मेरा रक्षा कवच हैं।”

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई थी। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के DNA में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक भी ​छीनना पड़े तो एक सेकंड भी नहीं लगाएगी। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है।”

हल्द्वानी, उत्तराखंड: अंबिका विहार कॉलोनी में एक कपड़ा गोदाम में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई थी। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के DNA में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक भी ​छीनना पड़े तो एक सेकंड भी नहीं लगाएगी। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है।”

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “अयोध्या के जिस मंदिर की उम्मीद देश छोड़ चुका था। उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस के लोग हम पर तंज करते थे, हर चुनाव में हमसे पूछा जाता था कि मंदिर कब बनेगा? हमने उन्हें तारीख भी बताई, समय भी बताया, निमंत्रण भी भेजा, लेकिन उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया। कांग्रेस खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानती है।”

सक्ती। सक्ती के जेठा में चुनावी जनसभा पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं सब आपके लिए कर रहा हूं। मैं तीसरी बार आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। 10 साल में देश बहुत आगे बढ़ा है। जनता ही मोदी का परिवार है। पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है फिर मोदी सरकार। हमने मंदिर भी बनाया और लोगों को न्योता भी भेजा। 25 करोड़ लोगों को हमनें गरीबी से बाहर निकाला है।

सक्ती। सक्ती के जेठा में चुनावी जनसभा पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं सब आपके लिए कर रहा हूं। मैं तीसरी बार आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। 10 साल में देश बहुत आगे बढ़ा है। जनता ही मोदी का परिवार है। पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है फिर मोदी सरकार। हमने मंदिर भी बनाया और लोगों को न्योता भी भेजा। हम जो कहते हैं उसे करने के लिए मेहनत करने में कोई कमी नहीं करते। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मोदी ने नारा नहीं दिया बल्कि नाता जोड़ा है। कांग्रेस ने खुद की तिजोरियां भरी है।

सक्ती। सक्ती के जेठा में चुनावी जनसभा पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं सब आपके लिए कर रहा हूं। मैं तीसरी बार आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। 10 साल में देश बहुत आगे बढ़ा है। जनता ही मोदी का परिवार है। पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है फिर मोदी सरकार। हमने मंदिर भी बनाया और लोगों को न्योता भी भेजा। हम जो कहते हैं उसे करने के लिए मेहनत करने में कोई कमी नहीं करते। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मोदी ने नारा नहीं दिया बल्कि नाता जोड़ा है।
 

सक्ती। सक्ती के जेठा में चुनावी जनसभा पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं सब आपके लिए कर रहा हूं। मैं तीसरी बार आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। 10 साल में देश बहुत आगे बढ़ा है। जनता ही मोदी का परिवार है। पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है फिर मोदी सरकार। हमने मंदिर भी बनाया और लोगों को न्योता भी भेजा।

सक्ती। सक्ती के जेठा में चुनावी जनसभा पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं सब आपके लिए कर रहा हूं। मैं तीसरी बार आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। 10 साल में देश बहुत आगे बढ़ा है।

कटिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार से JDU उम्मीदवार दुलाल चंद गोस्वामी के समर्थन में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैं आपसे वोट मांगने आया हूं। मैं चाहता हूं कि हम 40 सीट जीतें और देश में हम 400 सीट जीतेंगे। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। देश आगे बढ़ेगा, बिहार आगे बढ़ेगा। दूसरे लोगों ने आजतक कुछ काम नहीं किया है। वे सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में रहेंगे। अपने परिवार को बढ़ाने में रहेंगे।”

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के कुंडा टॉप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मोहम्मद रजाक के अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हुए, जिनकी कल रात अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विदिशा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने ‘हनुमान जयंती’ के अवसर पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

रायगंज, उत्तर दिनाजपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करणदिघी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “…30 सीटें जीता दीजिए ममता दीदी की हिम्मत नहीं है कि बंगाल के गरीबों के हक पर संत्रास करने की…कट मनी को भाजपा समाप्त कर देगी…”

पीएम मोदी रायगढ़ पहुंचक सक्ति के जेठा के लिए रवाना हो रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे रायगढ़ एयरपोर्ट

अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा, “…भाजपा वाले कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं, कभी कहते हैं कि कांग्रेस सब कुछ मुसलमानों को देगी…भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने में लगी हुई है…”

श्रीनगर: प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “…मुझे अफ़सोस है कि हमारे वजीर-ए-आजम ने ऐसी बात कही… कभी भी ऐसा नहीं होगा कि मुसलमान कभी भी किसी बहन का, किसी मां का मंगलसूत्र छीनेगा…मैं भी मुसलमान हूं पर मेरे धर्म ने मुझे दूसरे से नफरत करना नहीं सिखाया…”

रोहतास, बिहार: अभिनेता और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने रोड शो किया।

पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद और आसनसोल से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

खूंटी, झारखंड: केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस ने 1970 में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, गरीबी तो नहीं हटी लेकिन एक परिवार को देश के संसाधनों को लूटने की पूरी छूट मिल गई थी, चाहे वह परिवार दिल्ली का रहा हो, या सैफई का… तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तो प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है… तो हमारे दलित, पिछड़े, गरीब, किसान आदि कहां जाएंगे?…आज जो INDI गठबंधन के रूप में आपके सामने आए हैं उन्होंने देश के साथ गद्दारी की है और फिर से गद्दारी करने के लिए ये अपने घोषणापत्र के साथ आपके सामने आए हैं… कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार बनी तो हम शरिया कानून लागू करेंगे…भारत बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा न कि किसी शरिया कानून से…”

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस ने 1970 में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, गरीबी तो नहीं हटी लेकिन एक परिवार को देश के संसाधनों को लूटने की पूरी छूट मिल गई थी, चाहे वह परिवार दिल्ली का रहा हो, या सैफई का… तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तो प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है… तो हमारे दलित, पिछड़े, गरीब, किसान आदि कहां जाएंगे?…आज जो INDI गठबंधन के रूप में आपके सामने आए हैं उन्होंने देश के साथ गद्दारी की है और फिर से गद्दारी करने के लिए ये अपने घोषणापत्र के साथ आपके सामने आए हैं… कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार बनी तो हम शरिया कानून लागू करेंगे…भारत बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा न कि किसी शरिया कानून से…”
 

भोपाल
फिर विवादों में सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
शमशान की जमीन पर कब्ज़ा करने का लगा आरोप
नेवरी गांव के श्मशान घाट के पास प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आश्रम बनाने के लिए खरीदा 5 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट एल
प्लॉट के पास सालों से है शमशानघाट
ग्रामीण का आरोप है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी मौजूदगी मे जेसीबी से श्मशान घाट की बाउंड्री तुड़वा दी
सोमवार रात ग्रामीण के हंगामा करने के बाद जेसीबी छोड़ भागा ड्राइवर
ग्रामीण ने लगाए प्रज्ञा ठाकुर मुरदाबाद के नारे
नई जेल के पास स्थित नेवरी गाँव का मामला

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव तो सोने के चम्मच लेकर केक खाने वाले हैं। केक की संस्कृति के निकट आप चले गए और केक खाने वाले लोग ना सत्तू का स्वाद समझते हैं ना शीतलता लाने के लिए बेल का स्वाद समझते है। ये स्वाद जो जमीन पर रहते हैं प्रकृति के निकट रहते हैं वही समझते हैं। गृह मंत्री खूब प्रकृति के निकट रहे हैं। पूरे देश का भ्रमण करते हैं लोगों को बीच जाते हैं…पहले आप बेल के शरबत और सत्तू का स्वाद ग्रहण कर लीजिए तब उपदेश दीजिए, आप सनातन और बिहारी संस्कृति से दूर हो चुके हैं। आपको सत्तू का स्वाद नहीं समझ आएगा।”

टीकमगढ़
जेपी नड्डा के आगमन से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
डॉ सुमित उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ
अरविंद खटीक, जिला महामंत्री कांग्रेस,देवेंद्र नापित, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस
जतारा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके आरआर बंसल भी भाजपा में शामिल
कांग्रेस से बागी होकर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा था

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “कांग्रेस का घोषणापत्र वक्फ़ बोर्ड के घोषणापत्र के अलावा और कुछ नहीं है। आजादी के पहले मुस्लिम लीग जिस तरह की घोषणाएं करता था उस तरह का घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने जारी किया है… एक ओर, जिस(कांग्रेस) पार्टी के प्रधानमंत्री ने PM की कुर्सी पर रहते हुए कहा है कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों, मुसलमानों का है, दूसरी तरफ PM मोदी के नेतृत्व में सरकार इस मंत्र के साथ काम करे कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है…”

दिल्ली-
पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामला
मामले में 30 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
बाबा रामदेव होंगे सुप्रीम कोर्ट में पेश

इंदौर
डीएवीवी के JNBH हॉस्टल के छात्रों का प्रदर्शन
डीएवीवी तक्षशिला परिसर के मुख्य गेट पर कर रहे प्रदर्शन
हॉस्टल में दो दिन से पानी नहीं आने से नाराज हैं छात्र
जिम्मेदारों से शिकायत लगाने के बाद भी नहीं हुआ समस्या का निराकरण
हाथ में खाली बाल्टी लेकर छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन

भोपाल
5वी और 8वी के नतीजे जारी…
8 वीं की परीक्षा में शासकीय स्कूलों से 86.22 फीसदी बच्चे पास…
प्राइवेट स्कूल का परीक्षा परिणाम 8 वीं क्लास के 90.60 फीसदी बच्चे पास…
कुल पासिंग परसेंट 87.71 परसेंट…
5 वीं क्लास में सरकारी स्कूलों के 91.53 फिसदी बच्चे पास…
प्राइवेट स्कूलों के 90.18 परसेंट बच्चे पास…
टोटल पासिंग परसेंटेज 90.97% रहा…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “कांग्रेस की सोच को प्रधानमंत्री ने उजागर कर दिया है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने वही किया है जो प्रधानमंत्री ने कहा है। उन्हें अगर दोबारा कभी सत्ता में आने का मौका मिल जाए तो वे वही करेंगे जो उनका अधूरा काम छूटा हुआ है…इन्हें मिर्ची लगी है कि इनके काले कारनामे को प्रधानमंत्री ने उजागर कर दिया।”

CM निवास में भगवान हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया
CM विष्णु देव साय ने सपरिवार हनुमान जी की पूजा की
CM साय ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

दीपक बैज के बयान पर डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार…..
कांग्रेस के पास न नेता बचे हैं न उन्हें सुनने वाले
कांग्रेस में भगदड़ मची है…
खुद अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं और प्रधानमंत्री की बात कर रहे…..

इंदौर : अमृतसर की शुभम गैंग के तीन शार्प शूटर इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
अमृतसर से बदमाश मध्य प्रदेश में आए थे हथियार खरीदने
पंजाब के अमृतसर में चल रहे गैंगवार के लिए हथियार लेने आए थे बदमाश
3 बदमाशो से 4 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पंजाब में सिमरन गैंग का सफाया करने के लिए खरीदे थे हथियार
बदमाशों पर पंजाब में हत्या जैसे गंभीर अपराध है दर्ज
इंदौर क्राइम ब्रांच बदमाशो से पुछताछ में जुटी

इंदौर : स्कीम नंबर 114 में वाहन चोरों से लोग परेशान
बीती रात चोर वाहन चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
वाहन चोर बाइक को घसीट कर ले जाते वीडियो में दिखाई दिए
पुलिस की नाइट गश्त को चुनौति दे रहें बदमाश
लसुड़िया थाना क्षेत्र का मामला

राजनांदगांव से पूर्व Cm की उम्मीदवारी पर CM के बयान पर दीपक बैज का पलटवार…..
खुद मुख्यमंत्री को मोर्चा संभालना पड़ रहा, पीएम को आना पड़ रहा है
प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में रात गुजारनी पड़ रही है
आप इससे समझ सकते हैं BJP की क्या हालत है
सिर्फ राजनांदगांव नहीं,सभी 11 पर कांग्रेस जीतेगी

धार-
भाजपा लोस प्रत्याशी सावित्री ठाकुर जमा करेगी नामांकन
आज मुहूर्त पर फॉर्म जमा करेगी
दोपहर 12.10 बजे अपना नामांकन पत्र करेंगी जमा
राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा संयोजक

वोट प्रतिशत को लेकर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन…
पिछली बार मई में हुए थे चुनाव…
फसल कटाई ओर शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण घटा वोट प्रतिशत…
भोपाल का मेट्रो प्रोजेक्ट लेट होने पर बोले मुख्यमंत्री…
लेट है तो है इसमें में क्या करूं..

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मोदी के बाद सीएम का बड़ा बयान…
हम किसी एक वर्ग के लिए नहीं हो सकते…
मनमोहन सिंह ने कहा था सभी संसाधन पर किसी का हक है तो मुसलमान का है…
यह काफी निंदनीय है, हम इसकी निंदा करते हैं इसके लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे…
कांग्रेस कुछ भी कहे लेकिन जो मेनिफेस्टो में लिख कर दिया है वह नहीं झूठलाया जा सकता…

बोरियाखुर्द हत्या मामला में PCC अध्यक्ष दीपक बैज का बयान…..
बीजेपी के 4 माह के शासन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है
हत्या लूट अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है
PM प्रवास के बीच हत्याएं और सुरक्षा में चूक की बात को दर्शाती हैं

दिल्ली-
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है: अमित शाह
कांग्रेस विकास के एजेंडे पर चुनाव नहीं लड़ सकती
कांग्रेस का इरादा कभी पूरा नहीं होगा: अमित शाह
हम बिना भेदभाव काम कर रहे: अमित शाह
CAA नागरिकता देने का कानून: अमित शाह
CAA का विरोध क्यों, ये नहीं बताते चिदंबरम: शाह

रायपुर ब्रेकिंग,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया,
सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया ,
विकसित भारत के विश्वकर्मा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत ,वंदन ,अभिनंदन है ,
छत्तीसगढ़ की जनता आज का रही है “मेरे वोट देने का रीजन है क्योंकि मोदी के पास विजन है”

भोपाल
सीएम डॉ मोहन यादव का संबोधन…
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश वासियो को दी हनुमान जन्म उत्सव की दी बधाई…
पीएम मोदी ने प्रदेश को अभी तक सवा लाख करोड़ की सौगात दी है…
पीएम मोदी के प्रदेश में सर्वाधिक दौरे किये-सीएम…
पीएम मोदी ने प्रदेश के सभी क्षेत्र में विकास किया…
रेलवे आईटी सहित सभी क्षेत्रों में पीएम ने ध्यान दिया…
पीएम मोदी के प्रदेश में कल 5वी बार दौरा है…
कल सागर और हरदा में जनसभा और भोपाल में रोड शो है…
पीएम मोदी का प्रचार करने का तरीका अद्भुत है-सीएम…
राजा भोज की नगरी मे कल एक किलोमीटर का रोड शो होगा…
एक किलोमीटर में 200 से ज्यादा मंच बनाएं जाएंगे…

ग्वालियर
निर्माणधीन तीन मंज़िला मकान गिरा
पड़ोसी के दो मंज़िला मकान पर गिरा
60 वर्षीय बुजुर्ग मकान के मलबे में दबा
3 घंटे रेस्क्यू कर बुजुर्ग को बाहर निकाला
अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
देर रात हजीरा थाना क्षेत्र की घटना

रायपुर ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास आज से ,,,,,
पीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम तय,,,,,
दोपहर 2 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पर पीएम का विमान करेगा लैंड,,,,,
2.10 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से होंगें रवाना,,,,
2:40 बजे बाराद्वार हेलीपैड जांजगीर-चांपा में हेलीकॉप्टर करेगा लैंड ,,,,,,,
2.45 बजे बाराद्वार में आम सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी ,,,,,,,
3:40 बजे बाराद्वार हेलीपैड से करेंगे टेक ऑफ,,,,,,
शाम 4:50 बजे धमतरी हेलीपैड में हेलीकॉप्टर करेगा लैंड,,,,,, हेलीपेड से श्याम तराई गांव रवाना होंगे,,,शाम 5 से 5.40 बजे तक श्याम तराई गांव में आम सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी,,,,,

टिकरापारा मर्डर अपडेट…
 
टिकरापारा के बोरियाखुर्द में हुई चाकूबाजी के दौरान तीन लोग रवि तोड़े, शुभम चंद्राकर,समीर साहू भी हुए है घायल…तीनों निजी अस्पताल में है भर्ती….टिकरापारा थाना इलाके का मामला….

PM मोदी की आज छत्तीसगढ़ में दो सभा
PCC चीफ दीपक बैज ने PM मोदी को लिखा पत्र
मोदी पर सत्यपाल मलिक के आरोपों को लेकर पत्र
मोदी सत्यपाल मलिक के आरोप पर मौन क्यों: बैज
उम्मीद है मोदी छग की जनता को जवाब देंगे: बैज

रायसेन-
शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद
विवाद के दौरान जमकर चला चाकू
एक की मौत, 3-4 लोग घायल
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दीवानगंज के गिरीराज गार्डन का मा

टारसी (होशंगाबाद)
पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने सुरेश पचौरी पर लगाए गंभीर आरोप
मजबूत नेताओं का टिकट कटवाते थे सुरेश पचौरी
मंच से बोले अरुण यादव होशंगाबाद आने से लगता था डर
होशंगाबाद आने से पहले एक बार नेताजी से पूछना पड़ता था
इशारों इशारों में सुरेश पचौरी पर साधा निशान…
कल देर रात इटारसी में हुई सभा मे अरुण यादव ने इसका खुलासा किया
होशंगाबाद आने के लिये यहाँ के बड़े नेता जी की परमिशन लेना पड़ती थी
यहां के नेता जी टिकट कटाऊ नेता बन गए थे
वो अच्छे लोगों को टिकट देने ही नहीं देने देते थे
सुरेश पचौरी एकमात्र नेता जो बिना चुनाव जीते 24 साल सांसद रहे और केंद्र में मंत्री रहे

खरगोन
बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर
करीब 20 से अधिक यात्री हुए घायल
मुंबई से इंदौर जा रही थी बस
खलटांका स्थित नर्मदा पुल पर हुआ हादसा
सभी घायलों को धामनोद अस्पताल भेजा
धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची

कवर्धा
तोते का अवैध व्यापार करने वाला गिरफ्तार
आरोपी से 16 तोते के बच्चे जब्त
वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

रायपुर
रामनवमी की शोभायात्रा में चाकूबाजी
आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी
घटना में एक की मौत
3 लोग गंभीर रुप से घायल
टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर@लोक अदालत में फंसा आचार संहिता का पेंच
नगर निगम ने राज्य सरकार को पत्र लिख मांगा मार्गदर्शन
11 मई को प्रस्तावित है लोक अदालत
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 5 जून तक रहेगी प्रभावशील

रायपुर
हनुमान जयंती आज
रायपुर के श्री सालासर बालाजी धाम में भव्य उत्सव का आगाज
आज सुबह 10 बजे सालासर बालाजी भगवान का किया जाएगा दुग्धाभिषेक
भगवान को लगाया जाएगा सवामणी भोग
आज 11 बजे से भजन गंगा का होगा आयोजन
दोपहर 3.30 बजे से सुंदरकांड का होगा पाठ
शाम 7 बजे से होगी भजन संध्या
रात्रि 8 बजे भोजन प्रसादी का वितरण

रामानुजगंज
जल संसाधन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 4 लाख रुपए का अर्थ दंड
मनरेगा लोकपाल ने दिया वसूली का आदेश
बलरामपुर जिले में 16 निर्माण कार्यों में पाई गई अनियमितता
RTI एक्टीविस्ट की शिकायत के बाद लोकपाल मनरेगा ने की थी जांच

रायपुर ब्रेकिंग
PM सुरक्षा की रिहर्सल में सामाने आई बड़ी चूक
रिहर्सल के दौरान तीन बाइक सवारों ने लगाई सुरक्षा में सेंध
राज भवन के सामने पुलिस को चकमा देकर हाई स्पीड से निकले बाइकर
सुरक्षा में तैनात जवान बाइकर्स को रोकने में रहने नाकाम
बीती शाम लगभग साढ़े 7 बजे की घटना, घटना का वीडियो आया सामने

इंदौर
जिले में लोकसभा चुनाव के लिए बने हैं 2677 मतदान केंद्र
हर केंद्र पर मतदान के पहले होगा मॉकपोल
मतदान के डेढ़ घंटे पहले होगी प्रक्रिया
कम से कम 50 वोट डालकर होगी टेस्टिंग
टेस्टिंग के बाद पीठासीन अधिकारियों को देनी होगी मॉकपोल की सूचना

इंदौर
MPPSC ने फिर टाइम टेबल में किया बदलाव
अब चुनाव के बाद होंगी MPPSC की लिखित परीक्षाएं
MPPSC ने संशोधित टाइम टेबल किया जारी
अप्रैल – मई में होनी थी कई परीक्षाएं
अब चुनाव के परिणाम के बाद ही होंगी लिखित परीक्षाएं
हालांकि साक्षात्कार के टाइम टेबल में नहीं किए हैं बदलाव

इंदौर
इंदौर में अग्नि सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त
जांच के घेरे में हैं शहर की 26000 इमारतें
सभी इमारतों को एक माह में सुविधा जुटाने के दिए हैं निर्देश
समय पूरा होने पर इमारतों की एक बार फिर होगी जांच
सुविधाएं ना होने पर भवन होंगे सील

इंदौर
MGM कॉलेज के HOD ka ऑडियो वायरल होने का मामला
कॉलेज प्रबंधन ने जारी किया नोटिस
HOD डॉ मनीष कौशल को कारण बताओ नोटिस किया जारी
मनीष कौशल से मांगा गया है ऑडियो में बोली बातों का जवाब
एक हफ्ते में HOD को मामले में देना होगा जवाब
HOD ने ऑडियो में केवल 70 प्रतिशत छात्रों को पास करने की कही है बात
वर्तमान में 41 छात्र परीक्षा में हुए हैं फेल

इंदौर
इंदौर में निर्दलीय उम्मीदवार ने भरा नामांकन
वायु सेना के रिटायर्ड एयरमैन सर्जेंट धर्मेंद्र सिंह झाला ने भरा नामांकन
लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे चुनाव
20 साल की सर्विस के बाद अब पॉलिटिक्स में ली एंट्री
जनसेवा और लोगों की बेहतरी के लक्ष्य के साथ भरा नामांकन
प्रत्याशी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं पर सवाल किए खड़े
अग्निविर योजना का भी विरोध करते नजर आए धर्मेंद्र

इंदौर
इंदौर में लगातार बढ़ रहा है कुत्तों का आतंक
प्रदेश में डॉग बाइट के सबसे ज्यादा केस इंदौर में
हर माह मिल रहे करीब 4000 केस
मामले में हाई कोर्ट का देखा जा रहा है सख्त रुख
डॉग बाइट के मामलों में बढौतरी देखने पर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
हाई कोर्ट ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार
कहा – डॉग बाइट एक गंभीर मुद्दा, शहर को इससे जल्द मिलनी चाहिए राहत
पिछले दिनों दायर जनहित याचिका के बाद हाई कोर्ट ने प्रशासन, पुलिस और नगर निगम से भी मांगा था जवाब
प्रशासन का जवाब – कुत्तों की नसबंदी का काम थोड़ा हो रहा मुश्किल, जल्द करेंगे पूरा
अगली सुनवाई में सभी जिम्मेदारों को रिपोर्ट के साथ पेश होने के दिए निर्देश
PM Modi In CG: सभा को संबोधित कर रहे थे…
PM Modi in Dhamtari: मैं देश और जनता लिए 24/7…
PM Modi In Dhamtari: छत्तीसगढ़ की जनता से पीएम मोदी…
PM Modi In CG : ‘सोने की चम्मच लेकर पैदा…
PM Modi In CG : धमतरी में गरजे पीएम मोदी,…

source

Previous post Fact Check: वाराणसी विधानसभा चुनाव की तस्वीर को लोकसभा चुनाव 2024 की बताया, जानें वायरल फोटो का सच – News18 हिंदी
Next post RJ Lok Sabha Chunav Live: PM मोदी बोले- कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह, राजस्थान इसका भुक्तभोगी – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *