Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की 89 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, इन दिग्गजों पर रहेगी सबकी नजर – The Lallantop

Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे फेज की वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है. इस दिन देश भर की 89 सीटों पर मतदान होगा. इसको लेकर चुनाव प्रचार का दौर 24 अप्रैल की शाम को थम गया. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत, वोटिंग के आखिरी 48 घंटों में चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है. 
दूसरे चरण में इन राज्यों की इन सीटों पर वोटिंग होनी है-
ये भी पढ़ें: कन्नौज से तेज प्रताप को हटाने की नौबत क्यों आई? अखिलेश के लड़ने से सपा का गणित कितना बदलेगा?
इस चरण में कई ऐसे दिग्गज चुनावी मैदान में हैं जिनपर सबकी नजरें टिकी हैं. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, हेमा मालिनी, अरुण गोविल और शशि थरूर जैसे नेता शामिल हैं.
डीके सुरेश कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं जो बेंगलुरु ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मांड्या सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं.
इससे पहले 19 अप्रैल को देश भर की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. पहले फेज में लगभग 65.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
वीडियो: नेता नगरी: लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बाद कौन आगे, किसकी सीट फंसी?
Advertisement
Advertisement
Advertisement
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
Advertisement

source

Previous post Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर शुरू हुआ मतदान, 20 लाख वोटर चुनेंगे.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Narendra Modi In Aonla: 'मृत्यु के बाद संपत्ति आपके संतान को नहीं मिलेगी, आधी से ज्यादा संपत्ति, सपा-कांग्र… – Lokmat Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *