Narendra Modi In Aonla: 'मृत्यु के बाद संपत्ति आपके संतान को नहीं मिलेगी, आधी से ज्यादा संपत्ति, सपा-कांग्र… – Lokmat Hindi

Spread the love

Latest News | Lokmat Hindi Newspaper | Live Hindi News | Latest News | Lokmatnews.in
By धीरज मिश्रा | Published: April 25, 2024 04:07 PM2024-04-25T16:07:40+5:302024-04-25T16:10:05+5:30
Narendra Modi In Aonla: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने आंवला लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप जो ये स्नेह और प्यार बरसाते हैं, यही मेरी पूंजी है। आपका ये प्यार ही मेरे जीवन की ऊर्जा है। विशेष रूप से माताएं-बहनें इतनी विशाल संख्या में यहां आई हैं, मोदी आपकी सेवा में जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण  खपाने के लिए निकला हुआ है।

#WATCH | Uttar Pradesh: Addressing a public rally in Bareilly, PM Narendra Modi says, "This election is an election to completely free the country from the mentality of 1000 years of slavery. This election is an election that will give new heights to India's self-respect…"… pic.twitter.com/YU23CktEZs
मैं जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक, हिंदुस्तान की अनेक जगहों पर चुनाव भ्रमण के लिए गया और जनसभाओं को संबोधन करने का मौका मिला। हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम मोदी ने कहा कि कहा जाता है कि जितनी मजबूत नींव, उतना ही मजबूत घर। इसी सोच के साथ आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति को सशक्त कर रही है। ये भाजपा ही है… जिसने बहनों की बिजली, नल से जल, शौचालय, सस्ते गैस कनेक्शन जैसी अनेक रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा किया है।

#WATCH | Uttar Pradesh: Addressing a public rally in Bareilly, PM Narendra Modi says, "…Many such factories are coming up here. Earlier the corrupt people used to loot your money. Today, the farmers of Bareilly and Budaun alone have received Rs 600 crore from PM Kisan Samman… pic.twitter.com/y62lMHXJdk
अब 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की जिम्मेदारी भी मोदी ने उठाने का निर्णय लिया है, अब किसी बुजुर्ग को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली में आपका ये बेटा मोदी बैठा है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले आपके हक का पैसा भ्रष्टाचारी लूट लेते थे। आज बरेली और बदायूं के किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि के 600 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।
ऐसा काम तब होता है जब विकास सर्वोपरि होता है। पीएम ने कहा कि 2024 का ये चुनाव एक हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के स्वाभिमान को नई बुलंदी देने वाला चुनाव है। पीएम ने कहा कि मृत्यु के बाद संपत्ति आपके संतान को नहीं मिलेगी, आधी से ज्यादा संपत्ति, सपा-कांग्रेस जब्त कर लेगी।
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की 89 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, इन दिग्गजों पर रहेगी सबकी नजर – The Lallantop
Next post Narendra Modi : दूसरे चरण के मतदान के दिन मालदा में चुनावी सभा करेंगे पीएम मोदी – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *