click this icon for latest updates
Updated: April 26, 2024 9:07 AM IST
By Farha Fatima
Jammu Lok Sabha Chunav Latest News: जम्मू कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होने हैं. 19 अप्रैल को हुए पहले चरण में उधमपुर लोकसभा सीट पर वोट डाले गए थे. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को जम्मू रियासी सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. जम्मू रियासी सीट के लिए 12 निर्दलीय सहित 22 उम्मीदवार मैदान में हैं.
कितने वोटर्स
मैदान में उतरे उम्मीदवार की किस्मत का फैसला 17,81,545 वोटर करेंगे. इनमे 9,21,462 पुरुष, 8,60,055 महिला वोटर, और 28 trans-genders शामिल हैं. इस सीट पर 75% प्रतिशत हिंदू वोटर्स हैं.
2019 में भाजपा के जुगल जीते
इस सीट पर 2019 में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी. 2014 और 2019 में भाजपा के जुगल किशोर शर्मा ने जीत हासिल की थी. इस बार भी जीत की हैट्रिक के मकसद से भाजपा ने जुगल किशोर शर्मा को मैदान में उतारा है. वहीं जुगल किशोर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने रमन भल्ला को टिकट दी है.
एकम सनातन भारत दल के अंकुर शर्मा भी मैदान में
इन दोनों के अलावा हाल ही में बनी एकम सनातन भारत दल के एडवोकेट अंकुर शर्मा भी मैदान में हैं. जुगल किशोर शर्मा ने 2019 में 58.02% वोट लेकर बड़ी जीत हासिल की थी, बल्कि कांग्रेस के रमन भल्ला ने 37.54% वोट हासिल किए थे.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि जम्मू रियासी लोकसभा क्षेत्र में 17 विधानसभा आती हैं जिनमे जम्मू, सांबा, रियासी जिलों के साथ राजौरी जिले की एक विधान सभा सीट शामिल है.लोकसभा चुनाव सुचारू रूप से हों इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच वोटर्स वोट डालने पहुंच रहे हैं.
#WATCH | #LokSabhaElections2024 | CEC Rajiv Kumar says, “…We have been preparing for the last 2 years. The arrangements are in place at all the booths…All arrangements have been made for the voters including drinking water, fans…The voters need to come out and… pic.twitter.com/8tE9yqTnZq
— ANI (@ANI) April 26, 2024
सभी बूथों पर फोर्स मौजूद
सीईसी राजीव कुमार ने कहा, हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं. सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं. मतदाताओं के लिए पीने के पानी, पंखे समेत सभी इंतजाम किए गए हैं. मतदाता बाहर आएं और वोट करें. सुरक्षा का ध्यान रखा गया है. कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है, फिर भी सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
25 साल पहले कैसे हुई अखिलेश यादव की कन्नौज सीट पर सियासी एंट्री, जानें उनके राजनीतिक करियर का टर्निंग प्वाइंट
Today’s Breaking News: सुबह 9 बजे तक मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर 13.82% मतदाताओं ने अपना वोट डाला
Jammu Lok Sabha Chunav 2024: जम्मू की रियासी सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में, 75% प्रतिशत हिंदू वोटर्स; BJP-Cong में कड़ी टक्कर
महाराष्ट्र के अमरावती में दूल्हे के जोड़े में वोट डालने पहुंचे लड़के, देखें VIDEOS
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने PM मोदी से की फोन पर बात, जी7 शिखर सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
