नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज यानी शुक्रवार को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर सुबह से ही वोटिंग जारी है. लोकसभा के दूसरे चरण के लिए जारी वोटिंग के बीच आज पीएम मोदी तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. इतना ही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर होंगे जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पश्चिम बंगाल के मालदा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह बिहार के अररिया में रैली करेंगे जबकि दोपहर मुंगेर में मतदाताओं को संबोधित करेंगे. वहीं शाम को वह उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रोड शो करेंगे. बता दें कि भाजपा की जीत एक बार फिर सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं.
इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को कर्नाटक के बीजापुर में सोलापुर रोड पर न्यू बीएलडीई कैंपस में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह बेल्लारी में ओल्ड अनंतपुर रोड पर म्यूनिसिपल कॉलेज ग्राउंड में एक रैली करेंगे. वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मध्य प्रदेश में होंगे. वह सबसे पहले भोपाल से गुना के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजे अशोकनगर जिले में पिपरई के मंडी कैंपस में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दोपहर एक बजे वह राजगढ़ लोकसभा में खिलचीपुर स्टेडीयम में रैली करेंगे.
अमित शाह इसके बाग शुक्रवार की शाम चार बजे छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा के बेमेतारा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के रायचुर के सहारनपुर में वाल्मिकी सर्कल से गांधी सर्कल तक दोपहर एक बजे रोड शो करेंगे. वह शाम को वह कर्नाटक के गुलबर्गा में रोड शो करेंगे. इसके बाद उनका कर्नाटक के बीदर में रोड शो का कार्यक्रम है.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, PM Modi, Rahul gandhi
1993 में रिलीज हुआ गाना तो मच गया बवाल, दूरदर्शन और AIR ने लगा दिया बैन, लेकिन बाजार में बिक गए 1 करोड़ कैसेट
'मैं आपका आभारी हूं, हमेशा एहसाान मानूंगा..,' राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने क्यों कही ये बात?
क्या आप रेगुलर लगाती हैं चेहरे पर फाउंडेशन? चेहरा हो जाएगा बर्बाद, खो जाएगी स्किन की चमक, फायदे कम होंगे ये 6 नुकसान
800 साल पुराने कबीर के दोहे से चुराई गजल, 25 साल से है शराबियों की महिफल की शान, आमिर खान को बनाया था सुपरस्टार
वो सुपरस्टार जिसने 25 महीने में दी 8 फिल्में, 7 डिजास्टर एक हिट, ठुकरा चुका है कई अवॉर्ड विनिंग ब्लॉकबस्टर्स
धड़कने तेज, डर से हालत खराब, सिर्फ 1 चीख और खड़े हो जाते हैं रोंगटे, इस फिल्म को अकेले देखने की न करें हिम्मत
ना दुकान न मॉल, ठेले पर क्वालिटी की गारंटी, कमाई इतनी कि पार्ट टाइम कारोबार शुरू कर देंगे
JCB से तालाब की खुदाई में मिला था 40 इंच का शिवलिंग, अब वहां बन गया भव्य शिव-पार्वती मंदिर, देखिये PHOTOS
Lok Sabha Chunav: एमपी की 6 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग कल, इन ब्यूटीफुल लेडीज के हाथों में है बड़ी जिम्मेदारी
