click this icon for latest updates
Updated: April 26, 2024 7:47 AM IST
By Shivani sharma
Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव 19 अप्रैल से शुरू हो चुका है, इसी को लेकर शुक्रवार (26 अप्रैल) यानि आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. देशभर में में 13 राज्यों की 89 सीट के लिए मतदान किए जा रहे हैं. आज देश के मतदाता करीब 1200 से ज्यादा उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे. इसी को लेकर प्रधानमंत्री ने पूरे देशवासियों ले अपील की है कि वो रिकॉर्ड संख्या में वोट डालें. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवा वोटर्स और देश की नारीशक्ति से विशेष आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर अपना वोट डाले.
Urging everyone in constituencies voting today, in the second phase of the Lok Sabha elections, to participate in record numbers. A high voter turnout strengthens our democracy. I especially urge our young voters and women voters to turn out in great numbers. Your vote is your…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2024
दूसरे चरण के मतदाताओं के तेजस्वी यादव ने की अपील कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है. आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या ‘140 करोड़ हिंदुस्तानियों’ की. इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और ‘संविधान का सिपाही’ बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें.’
दूसरे चरण के मतदाताओं के तेजस्वी यादव ने की अपील कहा, ‘आपका वोट ही आपके क्षेत्र की हर समस्या का समाधान है, आपका वोट ही आपकी बेहतरी का रामबाण है. आज बिहार में द्वितीय चरण की पाँचों सीटों पर मतदान करें एवं अपने परिजनों और मित्रों के 100% मतदान की ज़िम्मेदारी अवश्य उठाएं. लोकतंत्र के इस महापर्व में सम्मिलित होकर नफ़रत व झूठ को हराएं तथा संविधान और देश को बचाएं.’
शुक्रवार (26 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहार मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई हैं. दूसरे चरण में देश के इन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं इनमें शामिल हैं केरल (20 सीट), कर्नाटक (14 सीट), राजस्थान (13 सीट) , महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की (8-8सीट), मध्य प्रदेश की (7 सीट), असम और बिहार की (5-5 सीट), छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की (3-3 सीट) और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में (1-1 सीट) पर मतदान होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने दूसरे चरण के सभी वोटरों से की अपील- ‘रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान’
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 फेज 2 के लिए वोटिंग शुरू, 89 सीटों पर 1200 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में
Lok Sabha Elections 2024 Jammu-Reasi seat: जम्मू की रियासी सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में, 75% प्रतिशत हिंदू वोटर्स; BJP-Cong में कड़ी टक्कर
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: भारत में दूसरे चरण में मतदान, केरल में इन दिग्गजों के बीच लड़ाई
Lok Sabha Elections 2024 Hot Seat Live Updates: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण, वायनाड, मथुरा सहित इन हॉट सीट्स पर हो रही वोटिंग
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
