लोकसभा चुनाव 2024: शाह बोले- राहुल चाहे जितना तुष्टिकरण करें, लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ को वापस नह… – Dainik Bhaskar

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने मध्य प्रदेश के गुना में कहा कि पिछले दस सालों में PM मोदी ने जितने काम किए है, उसे सिर्फ ऐतिहासिक कहा जा सकता है। शाह ने कहा- कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करना चाहते हैं। ट्रिपल तलाक फिर से लाना चाहते हैं। यह देश क्या शरियत कानून से चलेगा?
शाह ने कहा- राहुल चाहे जितना तुष्टिकरण करें, लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ को वापस नहीं आने देंगे। यह देश यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) से चलेगा। हम उत्तराखंड में UCC लाए हैं। यह वादा है कि हम देश भर में इसे लागू करेंगे।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…
भाजपा नेता और बेंगलुरु साउथ से सांसद तेजस्वी सूर्या पर FIR दर्ज की गई है। उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने X पर बताया कि तेजस्वी सूर्या ने अपने X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वे धर्म के आधार पर वोट मांग रहे थे। सूर्या के खिलाफ बेंगलुरु के जयनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी सभा में कहा कि आजकल PM नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए रहते हैं। शायद कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएं।
राहुल ने कहा- PM मोदी ने पिछले 10 साल में 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है। उन 22 लोगों के पास जितना धन है, उतना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। हिंदुस्तान में 1% ऐसे लोग हैं, जो 40% धन कंट्रोल करते हैं।
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा- मोदी कुछ लोगों को अरबपति बनाते हैं, कांग्रेस सरकार करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई मिटाकर आपको भागीदारी देगी। जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम गरीबों को देंगे। पूरी खबर पढ़ें…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर फिर से हमला किया है। नड्‌डा ने एक वीडियो जारी करके कहा- कांग्रेस और INDI गठबंधन का छुपा हुआ एजेंडा है कि SC, ST और OBC के अधिकारों को छीनना और मुसलमानों को देना है।
नड्‌डा का यह बयान तब आया है जब चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के बयान को लेकर उन्हें नोटिस भेजा है और 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है। पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में 21 अप्रैल को कहा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति ज्यादा बच्चे वालों में बांट देगी।
यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारक की जगह पार्टी अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। PM मोदी भाजपा और राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। इस लिहाज से इनके भाषणों के लिए EC ने पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार माना है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में चुनावी रैली के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ डांस किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के गुना में चुनावी रैली की। जहां उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी केंद्र में सत्ता में आती है, तो उसकी सरकार देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित न करने की अपील की।
20 मई को होने वाली पांचवें फेज की वोटिंग के लिए 49 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति की ओर से एक अधिसूचना जारी कर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन 49 सीटों में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैली हुई हैं। राज्य बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं।
नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 3 मई है। स्क्रूटनी 4 मई को होगी। नामांकन वापसी 6 मई तक हो सकती है। 19 अप्रैल से शुरू हुए 7 चरणों वाले चुनाव में पांचवें चरण में सबसे कम निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
पीएम मोदी की शुक्रवार 26 अप्रैल को बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में चुनावी सभाएं हैं। पहली जनसभा सुबह बंगाल के मालदा में है। इसके बाद वे बिहार के अररिया में दोपहर 12.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। अररिया के बाद मुंगरे में दोपहर 2.45 बजे जनसभा होगी।
शाम को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश जाएंगे, जहां बरेली में शाम 6.30 बजे से उनका रोड शो होगा।
खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने गुरुवार को उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं है। गुरुवार को डिब्रूगढ़ जेल में अपने बेटे से मुलाकात के बाद तरसेम सिंह ने कहा- हम इस पर चर्चा नहीं कर पाए। चुनाव लड़ना अभी तय नहीं है।
यह मुलाकात पंजाब के खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से अमृतपाल के लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा करने की खबरों के एक दिन बाद हुई। तरसेम सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला स्थानीय लोगों का होना चाहिए, अगर लोग चाहेंगे तो अमृतपाल सिंह चुनाव लड़ेंगे।
अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ NSA लगा है। अमृतपाल के साथ उनके 9 साथी फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। पिछले महीने सरकार ने इनके खिलाफ एनएसए की अवधि बढ़ा दी थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कर्नाटक के विजयपुरा और बल्लारी में जनसभाएं करेंगे। पहली चुनावी रैली विजयपुरा (बीजापुर) में दोपहर 12.30 से होगी। इसके बाद दूसरी दोपहर 3.30 बजे से बल्लारी में होगी।
ये दोनों लोकसभा क्षेत्र राज्य के उन 14 क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां 7 मई को मतदान होना है।
किशनगंज से AIMIM उम्मीदवार अख्तरुल ईमान ने निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि दर का मुद्दा उठाया और कहा कि गरीब लोग अमीर लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं क्योंकि उन्हें परिवार नियोजन के बारे में पता नहीं है। महलों में बच्चे दो होते हैं, फुटपाथ पर बच्चे 6 होते हैं। गरीब लोग परिवार नियोजन के बारे में नहीं जानते, वे अपने बच्चों को एक संपत्ति मानते हैं। किशनगंज के लोग गरीबी के कारण झोपड़ी में रहते हैं, इसलिए किशनगंज में फर्टिलिटी रेट बढ़ा है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post आपके शहर में कब होगा मतदान, देखें जिलेवार कब कहां वोटिंग? – Zee News Hindi
Next post Election 2024 phase 2 Voting Update: चुनाव के सेकेंड फेज में राहुल गांधी समेत ये दिग्‍गज आजमा रहे हैं अपनी किस्‍मत, 88 सीटों पर हो रहा मतदान – Inext Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *