लोकसभा चुनाव 2024: इन 5 तरीकों से बीजेपी और पीएम मोदी ने यूट्यूबर्स से उठाया फायदा – Jansatta

Spread the love

फर्जी वीडियो बनाने के मामले में जेल जा चुके बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार (25 अप्रैल) को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सांसद मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को पार्टी में शामिल कराया।
मनीष कश्यप भाजपा के पक्ष में बोलते हैं। जेल जाने पर कई भाजपा नेताओं उनकी रिहाई की मांग की थी। जेल से छूटने के बाद मनीष कश्यप ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था।
भाजपा में शामिल होने से पहले मनीष ने पश्चिमी चंपारण सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन अब उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। मनीष कश्यप 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव चनपटिया विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ और हार चुके हैं।
मुस्लिम विरोधी ट्वीट करने, कश्मीरी दुकानदारों को पीटने, किंग एडवर्ड-Vll की मूर्ति तोड़ने की अपील करने की वजह से विवादों में रहे मनीष कश्यप के बारे में विस्तार से जानने के लिए फोटो पर क्लिक करें:
आम चुनाव की घोषणा के पहले से भाजपा की नजर यूट्यूबर्स पर है। 25 जून, 2023 को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी का हवाले से बताया था कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हैंडक्राफ्ट को लोकप्रिय बनाने, मोटे अनाज के लाभ और उपभोक्ता जागरूकता जैसे विभिन्न मुद्दों पर देश के टॉप-50 परफॉर्मिंग यूट्यूबर्स के साथ 23 जून को बातचीत की थी।
चर्चा में भाग लेने वाले यूट्यूबर्स में विवेक बिंद्रा, गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी), विराज शेठ (सह-संस्थापक मॉन्क एंटरटेनमेंट), गणेश प्रसाद (थिंक स्कूल), श्लोक श्रीवास्तव (टेक बर्नर), प्रफुल्ल बिल्लोरे (एमबीए चाय वाला), अनुष्का राठौड़ (अनुष्का राठौड़ फाइनेंस) सहित अन्य शामिल थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूट्यूबर्स ने अपने दर्शकों को शिक्षित करने के लिए सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में अपने चैनलों पर कंटेंट तैयार करने की इच्छा व्यक्त की और गलत सूचना का मुकाबला करने वाले फैक्ट चेकर के रूप में काम करने की भी बात कही।
भारत सरकार ने तो बकायदा एक यूट्यूबर को सबसे विश्वसनीय बताते हुए अखबारों में फुल पेज एड भी दिया था।
So G20 & govt ministry now endorse individuals as most trusted? That’s the simple reading no? Meanwhile registered advisors need to pay Rs3000 and get #SEBI permission!! Wah mera desh!! @amitabhk87 @nsitharaman @FinMinIndia @DFS_India @RBI pic.twitter.com/VAQ7gV8Dsf
भाजपा ने पिछले साल ही देश भर के यूट्यूबर्स को नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में आमंत्रित करना शुरू कर दिया था। सितंबर 2023 में भाजपा मुख्यालय में 200 ब्लॉगर्स को आमंत्रित किया गया था। दैनिक भास्कर समूह के कार्यकारी निदेशक भरत अग्रवाल ने द प्रिंट में अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ब्लॉगर्स की शिकायत थी कि आमतौर पर उन्हें भाजपा सदस्यों तवज्जो नहीं देते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया था कि धीरे-धीरे पार्टी तक उनकी पहुंच बढ़ रही है।
मोदी सरकार के मंत्रियों ने सबसे पहले चर्चित यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया को इंटरव्यू दिया था। एक के बाद एक, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर; केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर; उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी ने इलाहबादियों को इंटरव्यू दिया। इन साक्षात्कारों को मंत्रियों ने ट्विटर पर भी प्रमोट किया है।
So Ranveer aka @BeerBicepsGuy says to me , #podcasts are the thing – so i said lets do one n heres the result of my fun interaction wth him ???

We spoke abt the exciting stuff happening in Tech n @_DigitalIndia thts making this the most exciting time in history of modern India…
सभी वीडियो बताते हैं कि केंद्रीय मंत्रियों के साक्षात्कार एक सरकारी एजेंसी “MyGov” द्वारा सह-प्रस्तुत किए गए थे। रणवीर इलाहाबादिया ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी।
Have recently seen a Podcaster/Youtuber interview several Cabinet Ministers in the Union Government. This piqued my interest and I found that in the description, the phrase, "Co-presented to you by ⁠@MyGovIndia".

As I regularly check government websites (one of my many weird…
इलाहबादिया के यूट्यूब चैनल बीयर बाइसेप्स के 5.61 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपने प्रमुख शो “द रणवीर शो” से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की है। यूट्यूबर राज शामानी ने भी भाजपा नेताओं के जो साक्षात्कार अपलोड किए, वो “MyGov द्वारा सह-प्रस्तुत” थे। शामानी के यूट्यूब चैनल ‘राज शामानी’ के सब्सक्राइबर 1.3 मिलियन हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2024 मे नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहला नेशनल इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड दिया था। पुरस्कार 20 श्रेणियों में दिए गए। एक बयान में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि यह पुरस्कार कहानी कहने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है।
राष्ट्रीय फिटनेस क्रिएटर पुरस्कार के विजेता पूर्व पहलवान अंकित बैयानपुरिया ने अपने आठ मिलियन इंस्टाग्राम प्रशंसकों से भाजपा को वोट देने की अपील की है। वह एक वीडियो में पीएम मोदी के साथ भी नजर आ चुके हैं।
20 वर्षीय जान्हवी सिंह, जो हिंदू धर्मग्रंथों की व्याख्या करने से लेकर पारंपरिक पोशाक का प्रदर्शन करने तक संस्कृति और धर्म पर पोस्ट करती हैं, उन्हें सरकार ने हेरिटेज फैशन आइकन पुरस्कार दिया गया।
उन्होंने सरकार के साथ अपने सहयोग को एक “अवसर” बताया, और कहा कि वह हिंदू धर्म पर भाजपा के फोकस को महत्व देती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि भारत “अपनी जड़ों और संस्कृति को भूल रहा है”। उन्होंने अपने अनुयायियों को सीधे तौर पर यह नहीं बताया कि किसे वोट देना है। लेकिन वह स्पष्ट थीं कि उनकी वफादारी पीएम मोदी के साथ है।
पीएम मोदी ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को भी अवार्ड दिया, जो कई मौकों पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भाजपा का बचाव कर चुकी हैं।
हाल में पीएम मोदी ने ऑनलाइन गेमर्स के साथ मुलाकात की है। चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री के टॉप प्लेयर्स नमन माथुर, अनिमेश अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, अंशु बिष्ट, तीर्थ मेहता और गणेश गंगाधर से अपने दफ्तर पर टेबल टॉक की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री और चुनौतियों पर बात की। ये सभी गेमर न सिर्फ ऑनलाइन गेम खेलते हैं, बल्कि अपने यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम भी करते हैं।
फोटो पर क्‍ल‍िक कर पढ़ें बीजेपी के एक उम्‍मीदवार को मुस्‍ल‍िम होने के चलते कैसे सहना पड़ रहा अपमान:

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा, मणिपुर में सबसे ज्यादा 76% और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 52% हुई वोटिंग, जानें अन्य राज्यों का हाल – Aaj Tak
Next post बरेली में पीएम मोदी का रोड शो: खुली जीप में 34 मिनट चले 1.2 किलोमीटर; लोगों ने बरसाए फूल – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *