Narendra Modi In Araria: 'आरजेडी-कांग्रेस के राज में पोलिंग बूथ, बैलेट पेपर लूट लिए जाते', चुनावी सभा में … – Lokmat Hindi

Spread the love

Latest News | Lokmat Hindi Newspaper | Live Hindi News | Latest News | Lokmatnews.in
By धीरज मिश्रा | Published: April 26, 2024 01:33 PM2024-04-26T13:33:24+5:302024-04-26T13:42:10+5:30
Narendra Modi In  Araria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने अररिया लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली में बोलकर की। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से एक ही आवाज सुनाई पड़ रही है फिर एक बार मोदी सरकार। आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। यह लोकतंत्र का महापर्व है। पीएम मोदी ने आगे इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है।

#WATCH | Bihar: Addressing a public rally in Araria, PM Narendra Modi says, "… In my third term, I will make bigger decisions in your and also in the national interest." pic.twitter.com/LoH5rll0oi
पीएम ने कहा की आरजेडी-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ लूट लिए जाते थे, बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे। पीएम ने आगे कहा कि अब जब गरीबों को,देश के ईमानदार मतदाता को ईवीएम की ताकत मिली है, तो ये जो चुनाव के दिन लूट चलाते थे, वोट हड़पने के खेल खेलते थे, अभी भी वो परेशान हैं।
इसलिए उनका दिनरात यही काम रहता है कि कैसे भी करके ईवीएम हटना चाहिए। इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं।
आज जब पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत की चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में टेक्नोलॉजी के उपयोग की वाहवाही करती है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे पड़े थे। इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है।
पीएम ने कहा कि आज देश में राजनीति की दो मुख्य धाराएं बन गई हैं। एक धारा बीजेपी और एनडीए की है, जिसका मकसद है देश के लोगों को सशक्त करना, हर लाभार्थी के दरवाजे तक खुद जाकर उसे लाभ पहुंचाना। इसके विपरीत एक और धारा है- कांग्रेस और आरजेडी की। इंडी गठबंधन वालों का मकसद है, देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसा कर रखना और अपनी तिजोरी भरना।
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा हुआ मतदान – NDTV India
Next post आंसर शीट में 'जय राम जी' लिखने वाला हुआ पास, RTI में खुलासे के बाद प्रोफेसर पर एक्शन – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *