Lok Sabha Elections 2024: जिन 88 सीटों पर आज हो रही वोटिंग, 2019 में कैसा रहा था उनका नतीजा, जानें – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: April 26, 2024 4:16 PM IST
By India.com Hindi News Desk | Edited by Zeeshan Akhtar
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस दूसरे चरण में 1200 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर होगी. इस चरण में 89 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना था. लेकिन, मध्य प्रदेश के बैतूल में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के निधन के चलते यहां मतदान टल गया. अब, यहां मतदान तीसरे चरण में होगा.

इस चरण के मतदान के साथ राहुल गांधी, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, वीरेंद्र खटीक, शोभा करंदलाजे, वी. मुरलीधरन, अरुण गोविल, वीडी शर्मा, डीके सुरेश, एचडी कुमारस्वामी, राजीव चंद्रशेखर, हेमा मालिनी, ओम बिड़ला, शशि थरूर, भूपेश बघेल, डॉ. महेश शर्मा, नवनीत कौर राणा, दानिश अली, कंवर सिंह तंवर, सुकांत मजूमदार, तेजस्वी सूर्या, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, रविंद्र सिंह भाटी, वैभव गहलोत समेत कई दिग्गजों का सियासी भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा.
दूसरे चरण में कुल 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन पर 15.88 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 88 सीटों में से करीब 60 फीसदी सीटें भाजपा की, वहीं, 20 फीसदी सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई थी. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें से 2019 के लोकसभा चुनाव में 52 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. जबकि, कांग्रेस को 18 सीटें मिली थी. वहीं, बाकी की 18 सीटों में से 7 सीटें भाजपा के सहयोगी दलों के हिस्से आई थी. कांग्रेस के सहयोगी और अन्य विपक्षी दलों को 11 सीटें मिली थी.


इस बार के चुनाव में इन 88 सीटों में से भाजपा 69 सीटों पर किस्मत आजमा रही है. जबकि, कांग्रेस 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. एनडीए के सहयोगी दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना इस बार 3 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जेडीयू ने इस चरण के तहत बिहार की 5 सीटों में हो रहे चुनाव में 4 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा आरएसपीएस 1 और जेडीएस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के अलावा आरजेडी 2, सपा 4, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 2 सीट, आरसीपी 1, केसीएम एक, एनसीपी 1, उद्धव ठाकरे की शिवसेना चार सीटों पर चुनाव मैदान में है.
इस चरण की 88 सीटों पर नजर डालें तो इसमें से 34 ऐसी सीटें हैं, जिन पर पिछले तीन लोकसभा चुनाव में एक ही पार्टी का कब्जा रहा है, जबकि 54 सीटों पर लगातार मतदाता अपनी पसंद को बदलते रहे हैं या दो बार से एक ही पार्टी का कब्जा है. जिन 34 सीटों पर पिछले तीन चुनाव से एक ही पार्टी का कब्जा रहा है, उसमें से 19 सीटें भाजपा के पास, 8 सीटें कांग्रेस के पास और अन्य दलों के पास सात सीटें हैं.
इस चरण के चुनाव में जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होनी है, उनमें एडीआर की रिपोर्ट की मानें तो कर्नाटक से कांग्रेस नेता वेंकटरमन सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उनके पास कुल संपत्ति 622 करोड़ रुपये है. दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार कांग्रेस के ही डीके सुरेश हैं, जिनकी संपत्ति 593 करोड़ रुपये है. इसके बाद तीसरे नंबर पर बीजेपी की मथुरा से उम्मीदवार हेमा मालिनी हैं, जिनके पास 278 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

वहीं, महाराष्ट्र की नानदेड़ लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण नागराव पाटिल इस चरण के सबसे गरीब उम्मीदवार हैं, उनके पास सिर्फ 500 रुपये हैं. दूसरी सबसे गरीब उम्मीदवार कासरगोद से निर्दलीय राजेश्वरी केआर हैं, जिनके पास सिर्फ 1,000 रुपये हैं. अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार प्रुथविस्मरत के पास 1,400 रुपये हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: UP में 3 बजे तक 44.13% तो MP में 46.50% वोटिंग, देश भर की 88 सीटों पर जारी है मतदान
बंगाल के संदेशखाली में CBI की छापेमारी, हथियार और बम बरामद
Today’s Breaking News: छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान जवान ने गोली मारकर खुदकुशी की
WhatsApp ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, छोड़ देंगे भारत लेकिन नहीं हटाएंगे एन्क्रिप्शन
इंटरमीडिएट एग्जाम रिजल्ट के बाद तेलंगाना के 7 छात्रों ने की आत्महत्या, मौत
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post LS Polls 2024 Phase 2 Voter Turnout: Maharashtra, UP, Kerala, MP, Bihar see fall in voting – The Economic Times
Next post Agriculture News LIVE Update: दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान, इन जिलों में ओलावृष्टि का रेड अलर्ट – Kisan Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *