Lok Sabha Election Date 2024: छत्तीसगढ़ में कब, कहां और किस तारीख को होगा मतदान, फटाफट पढ़ें पूरी जानकारी – News18 हिंदी

Spread the love

रायपुर. चुनाव आयोग (Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. इसके साथ ही अब आचार संहिता भी लग गई है. पिछले बार की तरह इस बार फिर छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी. राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. नतीजे 4 जून को आएंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को 1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को  7 सीटों पर चुनाव होंगे. इस बार भी सबसे पहले वोटिंग बस्तर में होगी. पहले फेज के लिए नॉमिनेशन 20 मार्च को होगा. नॉमिनेशन फाइलिंग का आखिरी डेट 27 मार्च है. नॉमिनेशन की क्रूटनी 28 मार्च, नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च, वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन 20 मार्च को होगा. नॉमिनेशन फाइलिंग का आखिरी डेट 27 मार्च है. नॉमिनेशन की क्रूटनी 28 मार्च, नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च, वोटिंग 19 अप्रैल और नतीजे 4 जून को आएंगे.
दूसरे फेज में नोटिफिकेशन 28 मार्च, नॉमिनेशन फाइलिंग की तारीख 4 अप्रैल, नॉमिनेशन की क्रूटनी 6 अप्रैल, नाम वापसी की आखिरी तारीख 6 अप्रैल, मतदान 26 अप्रैल को होगा. तीसरे फेज के लिए नोटिफिकेशन 14 अप्रैल, नॉमिशन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल, क्रूटनी 20 अप्रैल, नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 अप्रैल और मतादान 7 मई को होगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं. फिलहाल राज्य की 9 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, तो वहीं 2 कांग्रेस के खाते में है. 11 सीटों में से 4 सीटें एसटी (ST) उम्मीदवारों के लिए, 1 सीट एससी (SC) उम्मीदवार के लिए आरक्षित है.
छत्तीसगढ़ में किस तारीश को कौन सी सीटों पर होगा चुनाव
19 अप्रैल – बस्तर
26 अप्रैल – राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
7 मई – सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
जानें कितने लोग पहली बार करेंगे वोटिंग
इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है. इसमें से पुरुष वोटर 49.7 करोड़ और महिला मतदाता की संख्या 47.1 करोड़ है. 18-19 साल के 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं. 88.4 लाख दिव्यांग मतदाता है, तो वहीं 19.1 लाख मतदाता सेना से जुड़े हैं. 82 लाख मतदाता 85 साल से अधिक उम्र के हैं. 2.18 लाख मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के है. वहीं 19.74 करोड़ युवा मतदाता हैं और 48 हजार मतदाता ट्रांसजेंडर हैं.
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Lok Sabha Election Date 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 3 फेज में होगी वोटिंग, पढ़ें डिटेल
2019 में निर्वाचित उम्मीदवारों की लिस्ट
1. सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह BJP
2. रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय BJP
3. जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले BJP
4. कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत Congress
5. बिलासपुर सीट से अरुण साव BJP
6. राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय BJP
7. दुर्ग सीटे से विजय बघेल BJP
8. रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी BJP
9. महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू BJP
10. बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज Congress
11. कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी BJP
.
Tags: Chhattisgarh news, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Raipur news

1938 की फिल्म का, 1958 में बना रीमेक… फिर उसी नाम से 65 साल बाद आई 1 और मूवी, 2023 में मचाया खूब हंगामा
पेट की 7 बीमारियों को जन्म देता है सिगरेट का कश, कई तो मौत के समान, देखेंगे लिस्ट तो माथा पीटेंगे
किचन में इस्तेमाल होने वाली ये चीज जादू की पुड़िया से कम नहीं… कई बीमारियों के लिए है काल
इस फेमस आश्रम में वेद पढ़ने आए थे बच्चे, आचार्य ने उन पर ही डाल दी बुरी नजर, कर दिया खौफनाक कांड
पालतू कुत्ते क्यों हो जाते हैं एग्रेसिव? क्‍या मालिक की लापरवाही है वजह? कारण जान लें तो कभी अटैक नहीं करेगा आपका डॉगी
बॉलीवुड की 7 क्लासिक फिल्में, जिनमें छा गई थी शर्मिला टैगोर संग शशि कपूर की जोड़ी, OTT पर भूलकर भी ना करें मिस
हर तरफ पसरा सन्नाटा…बनारस के घाटों पर कर्फ्यू जैसे हालात, घरों से नहीं निकल रहे लोग, ये है वजह
'आगे से कभी नहीं…', जब स्टार ने फिल्म के लिए दी बड़ी कुर्बानी, लोगों ने की तौबा-तौबा, फिर लिया सबसे बड़ा फैसला
यूपी का ये शहर बड़े टूरिस्ट स्पॉट से नहीं है कम, छुट्टी में इन जगहों पर जा सकते हैं आप, मूड हो जाएगा फ्रेश

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: पूर्व Congress नेता Sanjay Nirupam ने बताया कि वह क्यों नहीं लड़ेंगे चुनाव – Jansatta
Next post सुहाग का सामान बनाने वाले फिरोजाबाद ने आज तक किसी महिला को नहीं भेजा संसद, जानिए इस बार का माहौल – Lok Sabha Election 2024 – ETV Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *