आज की ताजा खबर LIVE: अमेठी से डरकर राहुल रायबरेली का रास्ता ढूंढ रहे- बर्धमान में बोले पीएम मोदी – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर में रोड शो किया.
#WATCH मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर में रोड शो किया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/4doetA5w3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2024
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कल प्रदेश में तीन जगह जनसभाएं करेंगे. जिसमें उन्नाव लोकसभा जनसभा 1.30 बजे, फर्रुखाबाद लोकसभा 4 जनसभा, उन्नाव लोकसभा जनसभा 1.30 बजे, कन्नौज लोकसभा जनसभा 4.30 बजे, कानपुर लोकसभा PM रोडशो शाम 6.30 बजे से.
ईरान ने जहाज में बंधक बनाए गए सभी 16 भारतीयों को रिहा कर दिा है. सभी भारतीयों को पहले जहाज से बंदरगाह लाया जाएगा. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारतीय दूतावास उसे मदद करेगा. बता दें कि इजराइली शिप पर 16 भारतीय ईरानी कमांडो के कब्जे में थे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि जनता दल (सेक्युलर) के नेता और हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के 20 वर्षीय बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां को प्रज्वल के पिता और जद(एस) विधायक एच.डी.रेवन्ना और उनके करीबी सतीश बबन्ना ने अपहरण कर लिया था. पुलिस ने बताया कि उसने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो हम अग्निवीर स्कीम को खतम कर देंगे. 5 अलग-अलग टैक्स नहीं होगा, एक ही टैक्स होगा. वो अखबार में लिख रहे थे की राहुल गांधी अमेठी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेगा, जैसे मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं तो चुप हो गए.
तिहाड़ जेल में एक और हत्या की वारदात सामने आई है. दोपहर के वक्त आपस में झगड़ा होने के बाद कैदियों में लड़ाई हुआ और आपस में एक दूसरे ने हमला कर दिया. तीन नंबर जेल के अंदर कैदी की हत्या की गई है. सूत्रों के मुताबिक मृतक कैदी जेल में सेवादार का काम करता था जिसका आरोपी कैदी से झगड़ा हुआ था.
पंजाब के श्री अमृतसर साहिब में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के नेता और अमृतसर दक्षिण से निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी की ज्वाइनिंग कराई. तलबीर गिल अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए.
जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर कारखाने में आग लग गई है. आग पर छह घंटे में काबू पा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक आग में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि 10 दमकलों और टैंकरों ने आग पर काबू पाया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “…पहले अमेठी छोड़ा तो वायनाड पहुंचे अब वायनाड की हार से इतना डर गए हैं और अमेठी में तो हार दिख ही रही है तो अब रायबरेली चले गए, लेकिन राहुल गांधी की वहां भी हार होगी… रायबरेली से भी जनता उन्हें भगाने का काम करेगी और फिर एक बार राहुल गांधी को हार मिलेगी.”
गुरुग्राम (हरियाणा) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुडा की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया.
#WATCH | Gurugram: Congress leader Raj Babbar files nomination from Gurgaon (Haryana) Lok Sabha seat
Haryana votes on all 10 Lok Sabha seats on 25th May. BJP has fielded Rao Inderjit Singh from the constituency. pic.twitter.com/ZxYSC1DAnV
— ANI (@ANI) May 3, 2024
दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई जारी है.
रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि रायबरेली के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने धोखा किया और जिनको अमेठी से प्रत्याशी बनाया उन्होंने धोखा किया. 10 साल रायबरेली की जनता से ना सोनिया गांधी, ना प्रियंका गांधी और ना ही किशोरी लाल शर्मा मिले. अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी.
राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन कर दिया है. इस दौरान सोनियां गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गाधी समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल रहे. बता दें कि यहां 20 मई को मतदान है.
पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, मैंने आज शिव सेना में शामिल होने का फैसला लिया है. 20 साल बाद शिव सेना में शामिल होना ‘घर वापसी’ जैसा है. मैं सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होऊंगा. आप जानते हैं कि आज कांग्रेस में क्या स्थिति है.
#WATCH | Mumbai: Former Congress leader Sanjay Nirupam says, “I have taken a decision to join Shiv Sena today. After 20 years, joining Shiv Sena is like a ‘ghar wapasi’. I will join the party in the presence of the CM (Eknath Shinde)…You know what is the condition in Congress pic.twitter.com/pBDkCUNi6Y
— ANI (@ANI) May 3, 2024
अमेठी से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यहां का रण तो जनता के हाथ में है वो किसे जिताएगी और किसे हराएगी. हमारा संगठन यहां पहले से काम कर रहा है और हम उसी के बल पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. जनता बहुत पहले ही मन बना लेती है. चुनाव तो औपचारिकता है. जनता अपने मन में पहले ही धारणा बना लेती है कि पहले जिसे मतदान दिया गया था वो सही था या गलत.
राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने और रायबरेली से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने अमेठी में हार की स्वीकार कर ली है. राहुल को अमेठी में जीत की गुंजाइश नहीं दिखी.
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED-CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 8 मई को होगी.
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी लड़ना चाहिए था. अमेठी से भागने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पूरे देश में ये संदेश जाएगा कि जो आदमी रोज पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देता था, रोज अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता से कहता था कि डरो मत, वो खुद डर गया. मुझे लगता है कि ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है.
वर्धमान में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमेठी से डरकर राहुल रायबरेली का रास्ता ढूंढ रहे है. मैं भी उन्हें कहता हूं डरो मत, भागो मत.
पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लेफ्ट, कांग्रेस और TMC के पास विजन नहीं है.
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि फैसला सोच समझ कर लिया गया है. हम दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे. पूरे देश में अच्छा संदेश गया है. कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है.
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता. जैसे राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो उन्होंने वो सीट छोड़ दी, इस बार रायबरेली भी हारेंगे तो वो भी छोड़ देंगे. जिस तरह बहादुर शाह ज़फ़र मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली उसी प्रकार से है.
राहुल गांधी के नामांकन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी शामिल होंगे. दोनों नेता रायबरेली के लिए रवाना हो चुके हैं.
सोनिया गांधी और राहुल गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं. राहुल गांधी का 12.15 बजे नामांकन होना है. इससे पहले रोड शो होगा.
दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई है. सिसोदिया ने निचली अदालत द्वारा जमानत खारिज करने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है.
कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है.
सीपीआई नेता अतुल अंजान का लखनऊ में निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.
भारत, जापान, चीन और रूस के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ज़ेनोफोबिक टिप्पणी पर, सामुदायिक नेता और भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी अजय भूटोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के नेतृत्व में अमेरिका-भारत संबंध बढ़ रहे हैं. राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान या उसके बाद कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक परिणामी साझेदारों में से एक है और यह इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है.
#WATCH | On US President Joe Biden’s “Xenophobic” remark for India, Japan, China, and Russia, Community Leader & Indian-American businessman Ajay Bhutoria says, “US India relationship has been growing under the leadership of Prime Minister Modi and President Biden. As President pic.twitter.com/hrfZDJqxPx
— ANI (@ANI) May 3, 2024
गाजीपुर के सांसद और सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सजा बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से दाखिल गवर्नमेंट अपील के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया. अब आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले इंदौर से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार मोती सिंह पटेल ने याचिका खारिज होने के बाद एक बार फिर कोर्ट की शरण ली है. हाईकोर्ट की डबल बेंच आज इस मामले की सुनवाई करेगी.
सुप्रीम कोर्ट आज गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दोपहर 2 बजे से करेगा सुनवाई.
अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि रूसी सैनिक नाइजर में अमेरिकी सेना के बेस में घुस गए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम नाइजर के जुंटा द्वारा अमेरिकी सेना को देश से बाहर निकालने के फैसले के बाद उठाया गया कदम है.
Russian troops enter base housing US military in Niger, US official says. A move that follows a decision by Niger’s junta to expel US forces from the country, reports Reuters
— ANI (@ANI) May 2, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे बर्धमान, दोपहर 12.45 बजे कृष्णनगर, दोपहर 2.30 बजे बोलपुर और शाम 5 बजे सिंहभूम में जनसभा करेंगे.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा, उनके(कांग्रेस) साथ कुछ चहेते कार्यकर्ता होते हैं, जनता साथ नहीं देती. वे गुटों में विभाजित हैं. उनके बहुत से लोग हमारे साथ भी आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह ग्यारह बजे बर्धमान दुर्गापुर, दोपहर पौने एक बजे कृष्णनगर, दोपहर ढाई बजे बोलपुर और शाम पांच बजे सिंहभूम में जनसभा करेंगे. सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका तीनों रायबरेली दौरे पर रहेंगे. कांग्रेस ने अभी तक रायबरेली और अमेठी को लेकर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के फतेहाबाद में रोड शो करेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए वोट मांगेंगी. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले इंदौर से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार मोती सिंह पटेल ने याचिका खारिज होने के बाद एक बार फिर कोर्ट की शरण ली है. हाईकोर्ट की डबल बेंच आज सुनवाई करेगी. पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का अपडेट…
Published On – May 03,2024 12:08 AM

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi To Stay In Raebareli Till Third Phase Of Election | ABP News – ABP Live
Next post 'आरक्षण को कोई छीन नहीं सकता', चाईबासा में PM मोदी बोले- झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस में भ्रष्टाचार को लेकर रेस – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *