UP वाले सावधान! घर से निकलना होगा मुश्किल, 35KM की रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं, हीटवेव का अलर्ट – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में इस साल गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है. लगातार जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है उस पर लखनऊ मौसम केंद्र भी हैरान है. हालांकि लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से इस बार पहले ही यह चेतावनी दे दी गई थी कि इस साल गर्मी सामान्य से अधिक पड़ेगी.
बात करें आज यानी शनिवार की तो आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक बार फिर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान जहां 5 अप्रैल तक 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का पूर्वानुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक पूरे प्रदेश में आज से तापमान बढ़ेगा और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. 6 अप्रैल से मौसम बदलेगा और 8 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन 5 अप्रैल तक कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है.
आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Tags: Heatwave, Local18, UP weather alert

किसान होंगे मालामाल! अब सूखे इलाकों में भी होगी धान की बंपर पैदावार, कृषि वैज्ञानिकों ने तलाशी नई किस्म
रातभर AC चलाकर सोते हैं? सांस ही नहीं, आंख और लंग्‍स को भी हो सकता है नुकसान, हैरान रह जाएंगे 5 खतरों को जानकर
राइटर ने कलेजा काट लिखा गीत, 25 साल से लोगों ने दर्द भरे गाने पर जमकर किया डांस, 90 प्रतिशत लोग नहीं समझे मतलब
सुगंध से ही आ जाता है मुंह में पानी, 30 सालों से जिले में जलवा बरकरार, कीमत भी कम
15 साल की उम्र में हो गया प्यार, घर से भागी खूबसूरत एक्ट्रेस, शादी के पहले ही हो गईं प्रेग्नेंट, 2 बार लिए फेरे
टीवी की सुपरस्टार 'बहू', बॉलीवुड को दी 2 हजार करोड़ी फिल्म, 45 साल में बनी थीं बिन ब्याही मां, नहीं टूटा ये रिकॉर्ड
दिल्ली NCR की इन जगहों पर करे बोटिंग, जहां से दिखेंगे खूबसूरत नजारें
ये हैं अमेठी की सशक्त महिलाएं, मां के साथ-साथ उठाती हैं परिवार की जिम्मेदारी
14 साल की उम्र में घर से भागे, गंगा किनारे गाने लगे भजन, फिर बॉलीवुड में बजा ऐसा डंका, लगा दी 1500 गानों की लाइन

source

Previous post Lok Sabha election 2024 updates: May 3, 2024 – The Hindu
Next post जब तक मोदी जिंदा है संविधान नहीं बदल सकते: चाईबासा में पीएम बोले- आदिवासियों, दलितों और ओबीसी आरक्षण को हाथ… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *