लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. दोपहर के वक्त सूरज की तपिश के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन इसी बीच मौसम के ताजा अपडेट से राहत भरी खबर है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. आने वाले दिनों में प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. बारिश के होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है. स्काईमेट के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में ही बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में 5 से 6 मई तक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 5 से 8 मई के बीच हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.
यह भी पढ़ेंः ‘पहले रायबरेली तो जीत लें, फिर…’ शतरंज के महारथी का राहुल गांधी पर तंज! जयराम रमेश के बयान पर दिया जवाब
इस तारीख को बारिश की संभावना
पश्चिमी यूपी में आगामी 5 मई से लेकर 8 मई तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाऐं चल सकती हैं. इस दौरान बादल गरजने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है. ऐसे में अचानक मौसम बदलने से लोगों को राहत तो मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है.
कहां कितना रहा तापमान
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 38.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हरदोई में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में 38.8 अधिकतम और 18.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही अयोध्या में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है.
Tags: Mausam News, UP weather alert, Weather Update
PHOTOS: जिन सड़कों पर दौड़ती थीं कारें वहां चल रहे बोट, मूसलाधार बारिश ने ब्राजील से लेकर अमेरिका तक मचाई तबाही
किसान होंगे मालामाल! अब सूखे इलाकों में भी होगी धान की बंपर पैदावार, कृषि वैज्ञानिकों ने तलाशी नई किस्म
रातभर AC चलाकर सोते हैं? सांस ही नहीं, आंख और लंग्स को भी हो सकता है नुकसान, हैरान रह जाएंगे 5 खतरों को जानकर
राइटर ने कलेजा काट लिखा गीत, 25 साल से लोगों ने दर्द भरे गाने पर जमकर किया डांस, 90 प्रतिशत लोग नहीं समझे मतलब
सुगंध से ही आ जाता है मुंह में पानी, 30 सालों से जिले में जलवा बरकरार, कीमत भी कम
15 साल की उम्र में हो गया प्यार, घर से भागी खूबसूरत एक्ट्रेस, शादी के पहले ही हो गईं प्रेग्नेंट, 2 बार लिए फेरे
टीवी की सुपरस्टार 'बहू', बॉलीवुड को दी 2 हजार करोड़ी फिल्म, 45 साल में बनी थीं बिन ब्याही मां, नहीं टूटा ये रिकॉर्ड
दिल्ली NCR की इन जगहों पर करे बोटिंग, जहां से दिखेंगे खूबसूरत नजारें
ये हैं अमेठी की सशक्त महिलाएं, मां के साथ-साथ उठाती हैं परिवार की जिम्मेदारी
