Uttar Pradesh News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या में रोडशो करेंगे। साथ ही, रामलला के दर्शन भी करेंगे। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर रामपथ झंडा बैनर से केसरिया रंग से रंग गया है। एयरपोर्ट से अयोध्या तक के हाईवे की बैरिकेडिंग की गई हैं। जिन 80 पॉइंट पर लोग पीएम का स्वागत करेंगे, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। बीजेपी के महानगर अध्यक्ष का कहना है कि पीएम के 2 घंटे के रोड शो में अयोध्या से देश को राममय करने का संदेश जाएगा। फैजाबाद सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सांसद लल्लू सिंह ने शनिवार को देवकाली वॉर्ड में और मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने राम जन्मभूमि मंदिर के गेट नंबर 11 पर स्वच्छता अभियान के साथ जनसंपर्क कर लोगों को रोड शो में आने के लिए आमंत्रित किया। सिंह ने बताया कि बीजेपी की पूरी टीम स्वच्छता अभियान के साथ रोड शो के लिए लोगों से संपर्क करने में जुटी गई थी। अयोध्या में 1 लाख से ज्यादा लोग पीएम के स्वागत में जुटेंगे। यहां जानिए हर अपडेट:
