बरहज में कल्याणकारी शिविर, 73 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र

Spread the love

देवरिया। जनपद के बरहज तहसील सभागार में आयोजित कल्याणकारी शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विधायक दीपक मिश्रा (शाका) ने 10 दिव्यांग लाभार्थियों को दिव्यांगजन पेंशन के स्वीकृति प्रमाण पत्र व कान की मशीन वितरित की।

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स योजना के 15 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन के 15, कन्या सुमंगला योजना के आठ और निराश्रित महिला पेंशन के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के 25 छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र मिले।
विधायक ने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ गांव-गांव और पात्र परिवारों तक पहुंचाने की अपील की।

Previous post एसआरएम टीम ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों की परखी व्यवस्था
Next post Godz Casino Détecter les Biais de Modèles contre le Véritable Aléatoire

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *