Uttar Pradesh News Today: तीसरे चरण का मतदान होने के बाद अब सभी दल चौथे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर, एटा समेत तीन जिलों में जनसभा करने आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह खीरी, हरदोई और कन्नौज में रैली करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में लगातार एक हफ्ते तक चुनाव प प्रचार करेंगे। रायबरेली से इस बार राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव और राहुल गांधी कानपुर और हरदोई में संयुक्त जनसभा करेंगे। यहां जानिए हर अपडेट:
