Lok Sabha Election 2024: पंजाब में BSP के साथ बड़ा खेल, होशियारपुर प्रत्याशी राकेश सुमन ने बदला पाला.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Punjab Lok Sabha Election 2024 पंजाब में बहुजन समाज पार्टी ने सभी उम्मीदवार उतार दिए हैं। लेकिन आज होशियारपुर सीट पर खेला हो गया। यहां से बसपा ने राकेश कुमार सुमन को टिकट दिया था। लेकिन आज सुमन ने बसपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप में शामिल करवाया
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। लोकसभा सीट होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सुमन (Rakesh Kumar Suman) ने पार्टी को झटका देते हुए बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप में शामिल करवाया। आप इसे बड़ा राजनीतिक निशाना मान रही है।

loksabha election banner

होशियारपुर से थे बसपा उम्मीदवार

बता दें कि बसपा हाईकमान ने पंद्रह दिन पहले राकेश सुमन को लोकसभा सीट होशियारपुर से उम्मीदवार घोषित किया था। बसपा के कार्यकर्ताओं ने राकेश सुमन के लिए चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी थी।

लेकिन आप ने ऐसा न जाने कौन सा राजनीतिक पासा फेंका कि बसपा का उम्मीदवार ही आप में शामिल हो गया। अचानक राजनीतिक बदले हालात से बसपा के सामने अब एक बार फिर से उम्मीदवार के चेहरे की तलाश की चुनौती खड़ी हो गई है।

source

Previous post Modi-Gandhi Ambani Adani Special Report : अदानी, अंबानी, मोदी ते गांधी! लोकसभेच्या रणांगणात खडाजंगी – ABP Majha
Next post Narendra Modi का वोटिंग के दौरान दिखा अनोखा अंदाज, महिला ने बांधा रक्षासूत्र – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *