बच्चों से मिलती प्रियंका गांधी। (Pic: Newstrack)
Raebareli News: देश की सबसे हॉट सीट बन चुकी रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने जनसमर्थन के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आज राहुल गांधी के पक्ष में प्रियंका गांधी मैदान में दिखी तो वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भी लोगों से मिल कर भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। दोनों पार्टियों ने अपने प्रचार में जान झोंक दी है।
रायबरेली में प्रियंका गांंधी आज अपने भाई राहुल गांंधी के लिए वोट मांगने निकली तो अपनों के बीच घुलमिल गयीं। बछरावां विधानसभा के शिवगढ़ ब्लॉक में नुक्कड़ सभा के बाद गाड़ी से आगे बढ़ीं तो पूरे शिव गुलाम में बच्चों का झुंड देखकर वह उतर गयीं। एक बच्ची से प्रियंका ने पूछा तुम क्या बनना चाहती हो। बच्ची ने कहा मैं आपकी तरह बनना चाहती हूँ। प्रियंका ने कहा मैं तो नेता हूँ। बच्ची ने कहा मैं भी नेता बनूंगी। प्रियंका गांंधी के सहयोगियों ने फिल्हाल उसका नाम और नंबर नोट कर लिया है। उसी दौरान एक बूढ़ी माँ को गले लगाया तो वो भावुक होते हुए पुलिस अन्याय की शिकायत कर बैठी। प्रियंका के साथियों ने बूढ़ी महिला का भी नंबर नोट कर लिया। प्रियंका फिर से गाड़ी में बैठी और काफिला शिवगढ़ की ओर बढ़ गया। प्रियंका गांधी लगातार महंगाई बेरोजगारी और तमाम मुद्दों को लेकर आम जनमानस में आपकी आवाज बुलंद करने को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बछरावां विधानसभा का एक दिवासी दौरा को संपन्न करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र में कल दूसरा कार्यक्रम भूए मऊ गेस्ट हाउस से निकलकर 11बजे भदोखर थाना क्षेत्र के कलशहा में नुकड़ सभा को संबोधित करेंगी।
Content Writer
मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।
