कांग्रेस के शहजादे बताएं अडाणी और अंबानी से कितना माल मिला ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – Agniban

Spread the love


करीमनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे बताएं (Congress Prince should tell) अडाणी और अंबानी से (From Adani and Ambani) कितना माल मिला (How much Wealth they Got) ?


तेलंगाना के करीमनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार प्रहार किया । इस दौरान उन्होंने मंच से कांग्रेस से प्रश्न पूछा कि आखिर लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अंबानी और अडाणी का नाम लेना क्यों बंद कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना धन ‘प्राप्त’ हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे। जबसे उनका राफेल वाला ग्राउंडेड हो गया। तब से उन्होंने एक नई माला जपना शुरू किया। 5 साल से एक ही माला जपते थे, ‘5 उद्योगपति’, फिर धीरे-धीरे कहने लगे ‘अंबानी’, ‘अडाणी’, लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी, अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है।
मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं? कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडाणी, अंबानी से कितना माल मिला है? कालाधन के बोरे भर के रुपए मारे हैं ? क्या सौदा हुआ है कि आपने रातों-रात अंबानी, अडाणी को गाली देना बंद कर दिया। जरूर दाल में कुछ काला है। 5 साल तक अंबानी, अडाणी को गाली दी और रातों-रात गालियां बंद हो गईं। मतलब कोई न कोई चोरी का माल टेंपो भरभर के आपने पाया है। देश को जवाब देना पड़ेगा।”
पीएम मोदी ने आगे बीआरएस और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “करप्शन एक ऐसी फेविकोल है जो कांग्रेस और बीआरएस का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं,लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं। बीआरएस वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे, लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या ?, कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो बीआरएस पर कालेश्वरम घोटाले का आरोप लगाती थी, ये आए दिन हंगामा भी करते थे। इतने दिन से तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन इन्होंने कालेश्वरम घोटाले की अभी तक कोई जांच नहीं कराई, क्योंकि दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं।”
सैम पित्रोदा के कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शहजादे (राहुल गांधी) के फिलोसोफर अंकल (सैम पित्रोदा) ने मेरे देश की जनता को चमड़ी के रंग के आधार पर देश के लोगों का अपमान कर रहे हैं। यह अपमान देश नहीं सहेगा और मोदी ताे बिल्कुल नहीं करेगा। शहजादे को इसका जवाब देना पड़ेगा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठ गई हैं। ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए पाबंदी लगाए जाने के निर्वाचन आयोग (Election Commission) के फैसले के विरोध में शहर के बीचों-बीच धरने पर बैठ […]
नई दिल्ली (New Delhi)। कर्नाटक (Karnataka) में मुख्यमंत्री पद (chief ministership) को लेकर कांग्रेस (Congress) में दो दिन से चल रही जोर आजमाइश के बीच सिद्धरमैया (Siddaramaiah) के नाम पर शीर्ष स्तर पर सहमति बनने के संकेत हैं। दावा है कि 89 विधायक (89 MLA) सिद्धरमैया के समर्थन (Siddaramaiah’s Support) में हैं। पार्टी नेतृत्व के […]
चंडीगढ़ (Chandigarh) । किसान आंदोलन (farmers Protest) का असर अब पंजाब (Punjab) के कारोबार (business) पर पड़ना शुरू हो गया है। 2 दिनों में ही लुधियाना (Ludhiana) के अंदर 4 हजार से ज्यादा ट्रकों (trucks) के पहिए थम गए हैं। इनमें करोड़ों रुपए का कपड़ा, अलोहा, हैंडटूल, सिलाई मशीन और स्पोर्ट्स गुड्स जैसी आइटमें भरी […]

source

Previous post Weather Tomorrow: यूपी में अगले 4 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD ने अलर्ट जारी किया – Patrika News
Next post कानपुर में हॉलीवुड फिल्म देखकर NEET छात्र से हैवानियत: आरोपी छात्रों ने कबूला; पुलिस बोली-लड़का हिम्मती था न… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *