click this icon for latest updates
Published: May 9, 2024 6:54 AM IST
By Shivani sharma
Lok Sabha Election LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में लोग चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को पूरा हो गया है. इसी के साथ अब चार चरणों के लिए चुनाव होने बचे हैं. तीसरे चरण के मतदान पूरे होने के बाद ही देश की सभी राजनीतिक पार्टियां बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक सभी चौथे चरण के चुनाव प्रचार में लग गई हैं. इस दौरान सभी पार्टियों का एक-दूसरे के ऊपर टिप्पणी करना भी जारी है. वहीं इन सब के अलावा पार्टियों में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच दल-बदली का दौर जारी है. इसी के साथ आप india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें यहां आपको चुनाव से जुड़े देशभर की 543 सीटों को लेकर सभी अपडेट्स जानने को मिलेंगे.
प्रियंका गांधी रायबरेली दौरे के चौथे दिन 8 नुक्कड़ सभाओं समेत 26 कार्यक्रमों में होंगी शामिल होंगी. इस दौरान वे मतदाताओं से राहुल गांधी के पक्ष में मतदान की लोगों से अपील करेंगी.
नवनीत राणा के 15 सेकेंड वाले बयान पर ‘आगबबूला’ AIMIM, पूछा- BJP सांसद को कब भेजा जाएगा जेल?
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। हम सब कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए आतुर हैं। उत्तर प्रदेश में जे.पी. नड्डा जी जहां-जहां भी जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है।" pic.twitter.com/t0hXI5XTik
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2024
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, टकांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया है. पहले उन्होंने हिंदू मुसलमान के आधार पर बांटा फिर उत्तर दक्षिण के नाम पर बांटा अब रंग देखकर रंग के आधार पर बांट रहे हैं. इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. सैम पित्रोदा के इस्तीफे से इसका निदान नहीं होगा.’
बीएसपी नेता और पार्टी प्रमुख मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने ट्वीट किया, आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं. आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है. आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं. आपका आदेश सिर माथे पे. भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा.’
watch | On NCP-SCP chief Sharad Pawar’s remark that regional parties may move closer to Congress, Shiv Sena-Uddhav faction spokesperson Anand Dubey says,” Sharad Pawar sahib is a senior leader, there must be some logic behind his statement. The way regional parties are going… pic.twitter.com/727jHOnGM4
— ANI (@ANI) May 8, 2024
शिवसेना उद्धव गुट ने कहा- कांग्रेस सभी को साथ लेकर बढ़ना चाहती है
दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘यह बात बहुत स्पष्ट रूप से कही जा सकती है कि हम चांदनी चौक की सीट रिकॉर्ड मतों से जीत रहे हैं और दिल्ली की सीतों सीटें भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी. प्रधानमंत्री मोदी को लेकर देश की जनता में विश्वास पैदा हुआ है कि भारत विश्वगुरू बनेगा.’
#WATCH दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, "यह चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने के लिए है…हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार प्रधानमंत्री मोदी हैं लेकिन दूसरी तरफ(INDIA गठबंधन के पास) कोई उम्मीदवार नहीं है। केवल 25-26 लोगों का एक दल है जिसकी… pic.twitter.com/jZiiNwO9Xw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2024
#WATCH दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "इस बार (दिल्ली में) भाजपा के सातों उम्मीदवारों को 70% से ज्यादा वोट मिलने वाला है। देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है…प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400… pic.twitter.com/YQiL9UgiHB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2024
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Uttarakhand Forest Fire: क्या होता है पिरूल? अब 3 नहीं, बल्कि 50 रुपये किलो खरीदेगी सरकार
‘नरेंद्र मोदी अचानक नवाज शरीफ के घर पहुंच गए’, 15 सेकंड का समय लेंगे वाले नवनीत की ओवेसी बंधुओं को चेतावनी के बाद असदुद्दीन ने PM को घेरा
‘कांग्रेस की साजिश भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की…’ , बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
उत्तराखंड में भारी बारिश, बादल फटने से जंगल की आग कम करने में मिली मदद
MP की बैतूल लोकसभा सीट के 4 बूथों पर 10 मई को फिर से होगी वोटिंग, ECI का आदेश
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
