LIVE Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के ‘अंबानी-अडाणी’ वाले आरोप पर राहुल गांधी ने दिया जवाब, देखिए वीडियो – Nai Dunia

Spread the love

एजेंसी, लखनऊ (UP Lok Sabha Election 2024)। बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दो दिन पहले बड़े फैसला लेते हुए भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया था। साथ ही उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने का निर्णय भी वापस ले लिया था।
इस पर अब आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया आई है। अपने एक्स हैंडल पर आकाश ने लिखा, आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम साँस तक लड़ता रहूंगा।

VIDEO: पीएम मोदी के ‘अंबानी-अडाणी’ वाले आरोप पर राहुल गांधी ने दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले तेलंगाना की चुनावी सभा में ‘अंबानी-अडाणी’ के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। अब राहुल गांधी ने इसका जवाब दिया है।

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा, पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अंबानी और अडाणी का नाम लिया है। क्या मोदी डर गए हैं? पीएम को इन दोनों उद्योगपतियों की सीबीआई और ईडी से जांच करवाना चाहिए।
बता दें, पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल पहले राहुल गांधी हर दिन अंबानी और अडाणी का नाम जपते थे, लेकिन इस बार चुनाव में एक बार भी नाम नहीं लिया। पीएम ने सवाल पूछा कि क्या कोई डील हो गई है?

Rahul Gandhi roasting Narendra Modi with a burning question 🔥 Did he get insider info on Adani and Ambani’s money transfers?
Rahul for the win in 45 sec!#RahulGandhi #NarendraModi #GodiMedia pic.twitter.com/UOcqkdXdvt
— Mr.Ak_Sanyasi (@Aakash6677) May 9, 2024

करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

source

Previous post Loksabha Election 2024 : चुनावी लड़ाई, फिर कांग्रेस मुश्किल में आई ! Sam Pitroda Statement – News18 हिंदी
Next post Lok sabha Election 2024: PM Modi पर तेजस्वी यादव ने कह दी ये बड़ी बात – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *