प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi viral dance video) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. सोमवार, 6 मई की रात को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ‘पीएम मोदी’ को नाचते दिखाया गया है. असल में वीडियो में नाच कोई और रहा है, लेकिन एडिटिंग की मदद से चेहरा पीएम मोदी का लगा दिया गया है. बात इतनी भर नहीं है. वीडियो शेयर करने वाले ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी को ‘THE DICTATOR’ (तानाशाह) बताया है और उन पर तंज कसा है. इसी वीडियो को पीएम मोदी ने रीशेयर कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने लिखा कि खुद को डांस करते हुए देख उन्होंने काफी मजा आया.
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट से 6 मई की रात 10 बजकर 11 मिनट पर ये वीडियो शेयर किया. वीडियो को फोटोशॉप एडिटिंग के लिए जाने जाने वाले कृष्णा ने शेयर किया था. उन्होंने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा,
“मैं ये वीडियो शेयर कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है ‘THE DICTATOR’ मुझे इस वीडियो के लिए गिरफ्तार नहीं कराएंगे.”
Posting this video cuz I know that 'THE DICTATOR' is not going to get me arrested for this. pic.twitter.com/8HY32d4R2y
AI द्वारा बनाए गए इस वीडियो में पीएम मोदी की तरह दिखने वाला एक शख्स स्टेज पर आता हुआ दिखता है. सामने लोगों की भीड़ है. वीडियो किसी कॉन्सर्ट का प्रतीत होता है. इसमें पीएम मोदी की तरह दिखने वाला शख्स पीएम की तरह ही कपड़े पहने हुए है. वीडियो पीएम मोदी की नजर में आया तो उन्होंने शेयर करते हुए लिख दिया,
“आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया. चुनावी सीजन में ऐसी क्रिएटिविटी देखना सचमुच आनंददायक है.”
Like all of you, I also enjoyed seeing myself dance. 😀😀😀
Such creativity in peak poll season is truly a delight! #PollHumour https://t.co/QNxB6KUQ3R
अब पीएम ने खुद ये वीडियो शेयर किया था कृष्णा ने उनका धन्यवाद किया.
Modi ji 🙏❤️
कॉमेंट सेक्शन में कई लोगों ने 'खेला होबे', और कोलकाता पुलिस को भी टैग किया. इसके पीछे भी एक कहानी है. जैसा वीडियो AI की मदद से पीएम मोदी का दिखाया गया है, वैसा ही 6 मई को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का भी दिखाया गया था.
This is Pure Gold 😂😂
Whoever made this deserve an Oscar pic.twitter.com/VZRTC2JGsb
ममता बनर्जी का वीडियो वायरल होने के बाद कोलकाता पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले शख्स पर कार्रवाई की बात कही थी. कोलकाता पुलिस ने अपने X अकाउंट पर शख्स से उसकी पहचान बताने को कहा. साथ ही ये भी कहा कि अगर उसने अपनी पहचान नहीं बताई तो CrPC की धारा 42 के तहत उस पर कार्रवाई की जाएगी.
कोलकाता पुलिस के ट्वीट पर शख्स ने रिप्लाई भी किया. Tamizhan नाम के शख्स ने अपना पता भी बताया.
बहरहाल पीएम मोदी के ट्वीट के बाद अब सोशल मीडिया पर मोदी और ममता बनर्जी के फॉलोअर्स के बीच कॉमेंटबाजी शुरू हो गई है. आपका इस वीडियो पर क्या सोचना है, हमें कॉमेंट करके बताइए.
वीडियो: 'मोदी यहां आए तो सही'… उज्जैन महाकाल कॉरिडोर के पीछे रहने वाले लोगों ने ऐसा क्यों कहा?
Advertisement
Advertisement
Advertisement
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
© 2024 LALLANTOP. All rights reserved.
Advertisement
