प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिन में दूसरी बार झारखंड आ रहे हैं। आज चतरा के सिमरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम यहां बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के लिए वोट की अपील करेंगे। कालीचण का मुकाबला कांग्रेस के केएन त्रिपाठी से है।
पीएम मोदी शाम करीब साढ़े चार बजे सिमरिया के मुरवे पहुंचेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब मुरवे में प्रधानमंत्री किसी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता खासकर की महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा।
उधर, इस जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 2 किमी तक के क्षेत्र में नो फ्लाइंग जोन घोषित किए गए हैं। इससे पहले 3 मई को पीएम दो दिनों के झारखंड दौरे पर आए थे। इस दौरान रांची में रोड शो किया था। वहीं पलामू, लोहरदगा में उनकी सभा हुई थी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चतरा राज्य के नक्सल प्रभावित इलाके में आता है, ऐसे में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर अधिक सावधानी बरती जा रही है। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी के दौरान स्थानीय लोगों को अंदर प्रवेश नहीं करने की इजाजत नहीं है। भाजपा के नेताओं को भी मंच तक जाने की मंजूरी नहीं है।
सभा के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर परिधि में नो फ्लाइ जोन घोषित किया गया है। यह आदेश प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समापन होने तक लागू रहेगा।
दूसरी बार चतरा आ रहे हैं पीएम
प्रधानमंत्री का मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चतरा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह एवं हजारीबाग के प्रत्याशी मनीष जायसवाल स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार नरेंद्र मोदी चतरा पहुंचेंगे। इसे लेकर लोग भी उत्सुक हैं। इसके पूर्व 2014 में नरेंद्र मोदी चतरा में सांसद उम्मीदवार सुनील सिंह के पक्ष मे प्रचार किया था। दस सालों बाद पीएम मोदी दुबारा चतरा की धरती पर कदम रखे रहे हैं । पीएम के कार्यक्रम को लेकर चतरा और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में भाजपाई समेत आम लोगों के बीच भारी उत्साह है।
चार लाख लोगों के आने का दावा
भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम में चार लाख लोग शामिल होंगे। तीन हेलीपैड का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर लगातार जायजा ले रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता लगे हुए हैं। क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की जा रही है। नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम में चार लाख लोग शिरकत करेंगे
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
