Lok Sabha Election 2024: धौरहरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, यहाँ के लोगों ने नहीं दिया सपा व बसपा को मौक़ा | … – Newstrack

Spread the love

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: यह सीट लखीमपुर खीरी जिले में पड़ती है और यह सीट अस्तित्व में 2008 में आई थी। इस लोकसभा सीट को बनाने के लिए लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों के कुछ क्षेत्रों को शामिल किया गया था।यह संसदीय क्षेत्र देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों में से एक है।धौरहरा महोत्सव यहां का पारंपरिक आयोजन है।

धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के तहत कुल 5 विधानसभा सीटें – धौरहरा, कास्ता, मोहम्मदी, मोहाली और हरगांव आती हैं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इन सभी 5 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया था।
जातीय समीकरण

जातिगत आंकड़ों के अनुमान की बात करें तो इस क्षेत्र में ओबीसी साढ़े 5 लाख, सवर्ण चार लाख, मुस्लिम 3 लाख, दलित साढ़े 3 लाख वोटर हैं। यह माना जाता है कि ओबीसी वोटर के साथ सवर्ण तय करता हैं कि कौन सांसद बनेगा।
राजनीतिक इतिहास और पिछले चुनाव

इस बार के उम्मीदवार

– भाजपा की कोशिश यहां पर लगातार जीत की हैट्रिक लगाने की है। इस बार इंडिया अलायन्स के तहत समाजवादी पार्टी ने आनंद सिंह भदैरिया को उतारा है, जबकि भाजपा से रेखा अरुण वर्मा, और बसपा से श्याम किशोर अवस्थी मैदान में हैं।
स्थानीय मुद्दे

शिक्षा और बेरोजगारी यहाँ के सबसे बड़े मुद्दे हैं।
किसानों की समस्याएं, गन्ना बकाया और बाढ़ भी प्रमुख मसले हैं।

source

Previous post VIDEO : पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सज रही काशी – अमर उजाला
Next post Lok Sabha elections: Final voting figure in Baramati 59.50%, still lower than 2019 – The Indian Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *