Lok Sabha Elections 2024: सोमवार को होगी चौथे फेज की वोटिंग, दांव पर इन दिग्गजों की साख, जानिए टाइमिंग्स – Zee Business हिंदी

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024, Fourth Phase: लोकसभा चुनाव 2024 की आधी से ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है. सोमवार 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा. चौथे फेज में नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 91 सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण के लिए कैंपेन शनिवार को खत्म हो गया है. इस फेज में भी कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है. इसके अलावा सोमवार को ही उत्तर प्रदेश की ददरौल (शाहजहांपुर जिला) विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. जानिए मतदान की टाइमिंग्स समेत हर एक डीटेल.

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटें, तेलंगाना की 17 सीटें, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, महाराष्ट्र की 11 सीटें, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग होगी. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. चौथे चरण में कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कड़ी टक्कर है. इसके अलावा लखनऊ से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी मैदान पर हैं. 
चौथे फेज में पश्चिम बंगाल की कृष्णनगर की सीट पर टीएमसी की महुआ मोइत्रा और भाजपा की अमृता रॉय के बीच मुकाबला होगा. इसके अलावा बेहरामपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस से पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान, कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी और भाजपा के निर्मल कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा. आसनसोल से टीएमसी से शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के एस.एस.आहलूवालिया के बीच मुकाबला है. बिहार के बेगूसराय से गिरिराज सिंह, झारखंड की खुंटी सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मैदान में होंगे. तेलंगाना की हैदराबाद सीट पर माधवी लता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मैदान में हैं.
income tax calculator
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post Lok Sabha polls | Voter turnout in Phase 3 at 65.68%, says ECI – The Hindu
Next post Odisha Lok Sabha Elections 2024: Puri to Sambalpur, a look at the key battles – CNBCTV18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *