West Bengal : मतगणना को लेकर 16 मई को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी
West Bengal Breaking News Live : बंगाल के रास्ते उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी की थी योजना, बीएसएफ ने किया विफल
Breaking News : पुणे के Phoenix माॅल में लगी भयंकर आग
West Bengal : भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत एफआईआर दर्ज
West Bengal : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्यपाल ने जादवपुर यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालयों में की अस्थायी कुलपतियों की नियुक्ति
पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे और अगले दिन तीन रैलियों में शामिल होंगे. जानिए भोजन और नाश्ते का इंतजाम..
पटना में पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री का रोड शो होने जा रहा है. पीएम मोदी यूं तो कई बार बिहार आ चुके हैं और चुनाव प्रचार के सिलसिले में इन दिनों लगातार उनका बिहार आगमन हो रहा है लेकिन रविवार का दिन पटना के लिए बेहद खास होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम को राजधानी पटना में रोड शो करने वाले हैं. सीएम नीतीश कुमार भी खुले वाहन में उनके साथ मौजूद रहेंगे. करीब दो किलोमीटर तक ये रोड शो होगा और लोग बेहद करीब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख पाएंगे. वहीं पीएम रोड शो के बाद पटना में ही रात्रि विश्राम करने वाले हैं. इसे लेकर पूरी तैयारी की गयी है. पीएम के डिनर और नाश्ते तक की सूची फाइनल हो चुकी है.
रविवार को पीएम मोदी पटना की सड़कों पर रोड शो करेंगे. पीएम दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. पटना पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी थोड़ा आराम करेंगे और उसके बाद शाम 5 बजे के करीब वो रोड शो शुरू करेंगे. पटना के भट्टाचार्य रोड से ये रोड शो शुरू होगा और गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक जाएगा. पीएम मोदी के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. पटना की दो लोकसभा सीटों के उम्मीदवार उनके साथ रहेंगे. पीएम मोदी पर इस दौरान फूलों की बारिश जगह-जगह पर होगी. मंत्रों से पूरा वातावरण गूंजाने की तैयारी भी है.
ALSO READ: पटना में पीएम मोदी के रोड में गूंजेंगे मंत्र, फूलों की होगी बारिश, सीएम नीतीश कुमार भी रहेंगे साथ
रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. पीएम रात में डिनर क्या करेंगे यह भी तय हो गया है. पीएम मोदी इस दौरान हल्का भोजन ही करेंगे. डिनर में मूंग की खिचड़ी उन्हें परोसी जाएगी. वहीं अगले दिन यानी सोमवार को पीएम बिहार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. इस दिन सुबह जगकर प्रधानमंत्री अपना रूटीन कार्यक्रम पूरा करेंगे. वो योगा करने के बाद नींबू पानी ग्रहण करेंगे और सुबह दलिया उन्हें नाश्ते में परोसा जाएगा.
सुबह का नाश्ता करने के बाद पीएम मोदी पटना सिटी के गुरुद्वारा जाएंगे और वहां मत्था टेकेंगे. इस दौरान गुरुद्वारा में पीएम मोदी लंगर का स्वाद भी चखेंगे. वहीं पटना साहिब से ही पीएम सीधे पटना एयरपोर्ट जाएंगे और हाजीपुर में चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना हो जाएंगे. सुबह 9.30 में हाजीपुर में रैली करने के बाद पीएम सीधे मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम वहां से सीधे पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. बिहार में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरे का यही कार्यक्रम तय है.
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
