PM मोदी संग बहस के निमंत्रण को राहुल गांधी ने किया स्‍वीकार, BJP का पलटवार, बोली- वह तो पीएम फेस भी नहीं – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्‍ली. देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बरकरार है. राजनीतिक दलों की ओर से दावों और प्रतिदावों का दौर लगातार जारी है. कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने दो पूर्व जजों की ओर से पेश चुनावी बहस के निमंत्रण को स्‍वीकार करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस के लिए तैयार हैं. राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी तो प्रधानमंत्री पद का चेहरा तक नहीं हैं. भाजपा के फायरब्रांड नेता और सांसद तेजस्‍वी सूर्या ने राहुल गांधी कौन हैं, जिनसे प्रधानमंत्री को बहस करनी चाहिए.
दरअसल, रिटायर्ड जस्टिस मदन बी. लोकुर, जस्टिस रिटायर्ड अजीत पी. शाह और वरिष्‍ठ पत्रकार एन. राम ने लोक सभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को सार्वजनिक बहस में हिस्‍सा लेते हुए अपने एजेंडे से जनता को अवगत कराने का विचार दिया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस निमंत्रण को स्‍वीकार करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं. एक सवाल के जवाब में कांग्रेस सांसद ने कहा था कि वह किसी से भी बहस करने को तैयार हैं. यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी.
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रमुख दलों का एक मंच से अपना विज़न देश के समक्ष रखना एक सकारात्मक पहल होगी।
कांग्रेस इस पहल का स्वागत करती है और चर्चा का निमंत्रण स्वीकार करती है।
देश प्रधानमंत्री जी से भी इस संवाद में हिस्सा लेने की अपेक्षा करता है। pic.twitter.com/YMWWqzBRhE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2024

BJP का पलटवार
राहुल गांधी के पीएम मोदी के साथ बहस करने के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा के फायरब्रांड नेता तेजस्‍वी सूर्या ने पूछा कि राहुल गांधी कौन हैं, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस करनी चाहिए? बीजेपी नेता ने कांग्रेस और इंडिया ब्‍लॉक में राहुल गांधी की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को बहस के लिए आमंत्रित करने से पहले वह विपक्षी दल की ओर से खुद को प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित करवाएं. तेजस्‍वी सूर्या ने कहा, ‘राहुल गांधी कौन हैं, जिनसे पीएम मोदी को बहस करना चाहिए? राहुल गांधी तो कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा तक नहीं हैं. इंडिया ब्‍लॉक को तो छोड़ ही दीजिए. पहले उन्‍हें कांग्रेस का पीएम कैंडिडेट बनने तो दीजिए. तब तक हमलोग उनके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रवक्‍ता को तैनात कर देते हैं जो उनसे बहस करेंगे.’

PM मोदी संग बहस के निमंत्रण को राहुल गांधी ने किया स्‍वीकार, BJP का पलटवार, बोली- वह तो पीएम फेस भी नहीं

पत्र का जवाब
दरअसल, दो पूर्व जजों और एक वरिष्ठ पत्रकार ने राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र को पत्र लिखकर उन्‍हें सार्वजनिक बहस का हिस्‍सा बनने के लिए आमंत्रित किया था. अब राहुल गांधी ने उनके इस पत्र का जवाब दिया है. इस पहल की सराहना करते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उन्हें या पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को इस तरह की चर्चा में भाग लेने में खुशी होगी और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें भाग लेंगे. राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रमुख पार्टियों के लिए स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक मंच से देश के सामने अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करना एक सकारात्मक पहल होगी.’

Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi, Rahul gandhi

Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi, Rahul gandhi

माइग्रेन के दर्द से चाहते हैं छुटकारा? आज से डाइट में शामिल करें 5 चीजें, बिना दवाओं के मिल जाएगा आराम
कुमाऊंनी थाली से लेकर चाइनीज तक, नैनीताल में जरूर चखें ये 5 फेमस स्‍ट्रीट फूड
दिखते ही उखाड़ लीजिए इस घास की 2 पत्ती, चुटकी में ठीक हो जाएंगी डायबिटीज, खांसी और गैस जैसी बीमारी
'काम करूंगी तो पति के साथ', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस के बदल गए थे तेवर, फिर 7 फेरे यूं बने करियर के लिए ग्रहण
15 लाख की साड़ी में सलमान खान की हीरोइन ने ढाया कहर, 52 हफ्ते थिएटर्स में लगी रही फिल्म, आज भी कम नहीं हुआ क्रेज
अपनी मां को दें भोपाल का यह अनमोल उपहार…उनका मदर्स डे होगा स्पेशल, यादगार बनेगा लम्हा
लताओं से बना है 800 साल पुराना यह पुल, चलते समय झूलने लगता है, पार करते वक्त फूल जाते हैं हाथ पांव!
गर्मियों में इन 5 सब्जियों से करें तौबा…जून तक करें परहेज! लीवर और किडनी को भी होगा नुकसान
39 साल की मु्स्लिम एक्ट्रेस, पति से हुआ तलाक, तो झेले तानें, अकेले कर रही बेटी की परवरिश, बोलीं- 'फर्क तो…'

source

Previous post Loksabha Election: छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 25 मई को होगा मतदान – अमर उजाला
Next post Loksabha Election 2024 LIVE Updates: झारखंड और ओडिशा में आज पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *