Lok Sabha Election 2024: मतदान के बीच पश्चिम बंगाल ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश, जानिए कैसे अलग है इस बार का चुनाव … – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

West Bengal Lok Sabha Election 2024 पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव को लेकर एक अलग तस्वीर सामने आई है जिसके माध्यम से यहां के लोगों ने जागरूकता शांति और अहिंसा का संदेश दिया है। इस बात से देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी प्रभावित हुए और उन्होंने बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रशंसा भी की ।
चुनाव डेस्क, सिलीगुड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 में बंगाल में एकदम अलग ही बयार बह रही है। ऐसा पहली दफा है कि चुनाव हो रहा है लेकिन हिंसा नहीं हो रही है। अब तक पहले, दूसरे व तीसरे चरण के मतदान हो चुके हैं, लेकिन कहीं से भी कोई बड़ी अशांति व हिंसा की खबर नहीं आई।

loksabha election banner

वह भी तब जबकि पहले तीनों चरणों के मतदान कूचबिहार, मालदा व मुर्शिदाबाद जैसे क्षेत्रों में हुए जो चुनावों में हिंसा के लिए बदनाम रहे हैं। मगर, इस बार इन क्षेत्रों की छवि बेहतर हुई है। इन क्षेत्रों में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक स्वच्छ और औसतन 80 प्रतिशत जैसे बेहतर मतदान होने को लेकर चुनाव आयोग से लेकर हर कोई खुश है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की प्रशंसा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव के बाद भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व आयोग की पूर्ण पीठ ने विभिन्न राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों संग बैठक कर अब तक हुए मतदान की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बंगाल में अब तक शांतिपूर्ण व बेहतर मतदान की प्रशंसा की।
उन्होंने बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब के कार्यों पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। कुल मिला कर बंगाल में पहले तीनों चरणों के मतदान जिस तरह से शांतिपूर्ण गुजरे उसे लेकर चुनाव आयोग समेत हर कोई खुश है। अभी बंगाल में और तीन चरण में मतदान होना हैं।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनावी रण में पूर्व पति-पत्नी के बीच छिड़ी जंग; जिसे जिताने के लिए की थी दिन-रात मेहनत, उसी के खिलाफ ठोंकी ताल

इन सीटों पर चौथे चरण में मतदान

पश्चिम बंगाल में दो दिन बाद ही 13 मई को बहरमपुर, कृष्णनगर, राणाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर तथा बीरभूम में मतदान होना है। यहां भी किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय पहले से ही कर लिए गए है। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल के जवान तैनात किए जाएंगे। चुनाव आयोग की टीम लगातार निगरानी रखेगी।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: रवींद्रनाथ के आंगन में चुनावी माहौल गर्म; कमल खिलाने की कोशिश में भाजपा तो टीएमसी को हैट्रिक की आस

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में 96 सीटों पर Voting, दांव पर है इन नेताओं की साख – Jansatta
Next post "क्‍या वो PM कैंडिडेट हैं…?": पीएम मोदी से डिबेट के मुद्दे पर स्‍मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *