ओवैसी बोले- भारत की पहली मुस्लिम PM हिजाब वाली होगी: PM मोदी के खून में हिंदुत्व है, वे मुसलमानों से नफरत क… – Dainik Bhaskar

Spread the love

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून में हिंदुत्व है। यही उनकी सच्चाई है। वे मुस्लमानों से नफरत करते हैं। साल 2002 से मोदी लगातार यही बोलते आए हैं। इसी वजह से वे दो बार देश के पीएम बने। लेकिन अब लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें हराना है।
ओवैसी ने ये बात हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कही। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या भारत को मुस्लिम प्रधानमंत्री मिलेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक दिन देश में हिजाब पहने वाली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री बनेगी। मैं यह दिन देखने के लिए शायद जिंदा ना रहूं, लेकिन ये जरूर होगा।
ओवैसी की 2 अहम बातें …
1. मोदी 75 की उम्र में रिटायरमेंट नहीं लेंगे, बल्कि उन्हें हराना होगा
PM मोदी की रिटायरमेंट पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि मुझे नहीं लगता वे 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेंगे। मोदी जी खुद नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें राजनीतिक रूप से हराना पड़ेगा।
2. मोदी ने देश के अहम मुद्दों को कचरे में डाल दिया
PM मोदी कहते हैं मुस्लिम महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। ये सारी बातें बेकार और बकवास है। वे G20, चंद्रयान, विकसित भारत, विश्वगुरु और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की बातें भूल चुके हैं। सभी चीजों को उन्होंने कचरे में डाल दिया है। वे उसी एजेंडे पर वापस आ गए हैं, जो उन्होंने शुरू किया था। वे आगे भी ऐसे ही एजेंडा जारी रखेंगे।
हैदराबाद संसदीय सीट में 7 विधानसभा सीटें, 6 पर AIMIM काबिज
हैदराबाद में 13 मई को चौथे फेज में वोटिंग होगी। यहां से भाजपा ने माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उतारा है। भाजपा ने पहली बार हैदराबाद सीट से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है।
हैदराबाद क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं। AIMIM के पास गोशा महल को छोड़कर सभी 6 सीटों पर कब्जा है। इनमें बहादुरपुरा, चंद्रयानगुट्टा, चारमीनार, गोशामहल, कारवां, मलकपेट और याकूतपुरा शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें …
हर दाढ़ी-टोपी वाला BJP को खतरा लगता है: ओवैसी बोले- शाह-योगी हमें पार्षद का चुनाव नहीं हरा पाए, लोकसभा क्या जीतेंगे
‘जो दाढ़ी वाला है, जो टोपी पहनता है, वो BJP को खतरा लगता है। देश की आजादी के लिए न लड़कर जो लोग बुजदिलों की तरह अंग्रेजों को माफीनामे लिखते रहे, वो हमें अमन के लिए खतरा बता रहे हैं। अमित शाह-योगी हमें पार्षदी का चुनाव हरा नहीं पाए, फिर ये लोकसभा चुनाव कैसे जीतेंगे।’ ये हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी हैं। पूरी खबर पढ़ें …
60% मुस्लिम वोटर्स वाले हैदराबाद में ओवैसी अजेय: BJP को माधवी से गेम पलटने की उम्मीद, AIMIM विधायक बोले- वो तो बच्ची है
तारीख: 10 फरवरी, 2024, दिन: शनिवार, वक्त: दोपहर के 2 बजकर 20 मिनट। संसद में बजट सेशन के आखिरी दिन राम मंदिर निर्माण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की बारी आई तो वे बोले- मेरा मानना है कि मस्जिद अभी भी मौजूद है और उसी जगह पर रहेगी, जहां हुआ करती थी। बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी। बाबरी मस्जिद जिंदाबाद…भारत जिंदाबाद…जय हिंद।’ पूरी खबर पढ़ें …
ओवैसी ने अपने भाई अकबरुद्दीन को तोप-खूंखार बताया: नवनीत राणा का जवाब- ऐसी तोप हमारे घर के बाहर सजावट में रखीं
AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को तोप और खूंखार बताया था। अब भाजपा नेता नवनीत राणा ने शुक्रवार (10 मई) को वीडियो जारी करके इसका जवाब दिया है। नवनीत ने वीडियो में कहा- बड़े ओवैसी (असदुद्दीन) ने बड़े उत्साह के साथ हेट स्पीच में कहा है कि मैंने छोटे (अकबरुद्दीन) को दबाकर रखा है और हमारा छोटा तोप है। तो मैं आपको बताना चाहूंगी कि ऐसे तोप को हम घर के बाहर सजावट के लिए रखते हैं। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post "क्‍या वो PM कैंडिडेट हैं…?": पीएम मोदी से डिबेट के मुद्दे पर स्‍मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज – NDTV India
Next post हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024: एसपी ने दिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश, बोले- खुद को आधुनिक तरीके से रखें तैयार – हरिभूमि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *