बचपन की घटनाओं ने बदल दी जिंदगी! हासिल किया ये मुकाम, आज उनके एक हस्ताक्षर पर लोगों की हो जाती मदद – News18 हिंदी

Spread the love

विशाल झा/गाज़ियाबाद. बचपन में सभी का बड़े होकर कुछ बनने का सपना होता है. लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जिससे जीवन का लक्ष्य निर्धारित तो होता है. गाज़ियाबाद की श्वेता चौधरी ने कड़े संघर्ष को झेलते हुए एक बड़े मकसद के साथ अपनी पढ़ाई की और आज संतोष हेल्थकेयर ग्रुप में सीएसआर हेड के पद पर तैनात है. यहां तक आने का सफर आसान नहीं रहा उन्होंने इस बीच कई उतार-चढ़ाव का सामना किया.
श्वेता बताती हैं कि अपने गांव में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई लोगों को स्वास्थ की खराब व्यवस्था के कारण अपनी जान से हाथ धोते देखा. उस वक़्त ग्रामीण क्षेत्र में ना बेहतर ट्रांसपोर्ट होते है और ना ही अच्छे अस्पताल. किसी मरीज को शहर तक इलाज के लिए ले जाने के लिए भी ट्रांसपोर्ट नहीं होता था. तब हेल्थ केयर सिस्टम भी इतना एडवांस नहीं था, तभी सोचा था कि इसी क्षेत्र में किसी ऐसे पद पर तैनात होना है जिससे एक हस्ताक्षर से दूसरों की जिंदगी बदल सकूं और उन्हें इलाज मुहैया करा सकू.
हॉस्टल लाइफ में क्लास बंक करने में आता था मजा
हेल्थकेयर इंडस्ट्री में काम करते हुए श्वेता चौधरी को लगभग 14 से 15 साल हो गए हैं. गरीब लोगों को बेहतर इलाज मिल सके इसलिए अब श्वेता एनसीआर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वहां की स्थिति को समझने का काम कर रही हैं. जो मरीज पैसे खर्च नहीं कर सकते उनको अपने स्तर पर इलाज देती है. अपने पुराने किस्से को सांझा करते हुए श्वेता बताती हैं कि जब वह हॉस्टल में पढ़ाई कर रही थी तब दोस्तों के साथ मिलकर कई क्लासेज बंक करती थी. जिस कारण से रजिस्ट्रार से कई बार डांट पड़ी थी. अब जीवन में मस्ती करने का और दोस्तों से मिलने का बेशक समय नहीं मिल पाता है लेकिन सभी किस्से आज भी यादों में ताजा है.
मैनेजमेंट इंडस्ट्री में बनाना है करियर तो अपनाएं ये टिप्स
अगर कोई छात्र मैनेजमेंट या हेल्थकेयर इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहता है तो उसे टाइम मैनेजमेंट पर काम करना सबसे ज्यादा जरूरी है. कम समय में ही ऑफिस के सारे टास्क न केवल पूरा करना बल्कि अपना बेस्ट आउटपुट देना भी जरूरी है. दूसरा स्थिरता पर बहुत ध्यान देना है, कम समय में ज्यादा जॉब स्विच करने की जगह वर्किंग एनवायरनमेंट को समझने की जरूरत है. इसके साथ ही अपने स्वभाव को विनम्र रखना है और एंगर मैनेजमेंट पर काम करना है.
Tags: Ghaziabad News, Local18, Success Story, UP news

मां तुम जैसे कोई नहीं, इन माताओं ने एक बार नहीं दो- दो बार दिया है अपनी संतानों को जन्म
मेरठ की दस 10 साल की काशवी ने माधुरी के लिए बनाया सीक्रेट प्लान, डांस दीवाने के अगले एपिसोड में देंगी सरप्राइज
नुसरत जहां ने मदर्स डे पर आखिरकार दिखलाई बेटे की झलकियां, तस्वीरें देख बोले लोग, जूनियर यशदास
पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले की 10 PHOTOS, जगह-जगह झांकी, चकाचक सड़कें, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
भारतीय सिनेमा की 6 धांसू फिल्में, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर किया राज, OTT पर गलती से भी ना करें मिस
राजस्थान में पर्यटकों का उमड़ा जन सैलाब, इन ठंडे इलाकों में आई बहार, मस्ती के साथ जमकर कर रहे शॉपिंग
बाजार की गिरावट में भी इन 5 शेयरों के नहीं थमे पहिए, हफ्ते भर में 5-10 नहीं, 67% तक दिया रिटर्न
बाबा विश्वनाथ को लगी गर्मी तो प्रशासन ने तुरंत किया ये इंतजाम, भक्तों के लिए भी किया गया है खास व्यवस्था
समोसे बेचने वाली की बेटी है 35 साल की ये फेमस सिंगर, पहले दिन के कमाती थी 50 रुपए, अब एक गाने से लेती 15 लाख

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 News: Live updates on phase 4 polling from Uttar Pradesh, Maharashtra, Madhya Pradesh … – Deccan Herald
Next post लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन आज, 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोटिंग – ddnews.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *