पटना दौरे से बिहार की 7 सीटों को साधेंगे पीएम मोदी, लालू यादव की बेटियों की सीट पर भी होगा असर – News18 हिंदी

Spread the love

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पटना में रोड शो कर इतिहास बनाने की तैयारी में हैं. इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो नहीं किया है. प्रधानमंत्री के इस बिहार दौरे से एनडीए को खासी उम्मीद है. प्रधानमंत्री यहां रोड शो और 3 रैलियों के जरिये 7 सीटों पर एनडीए के पक्ष में समीकरण साधने की कोशिश करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी अगले दो दिन यानी 12 और 13 मई को बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पटना में पहली बार रोड शो करेंगे. इसमें पाटलिपुत्र और पटना साहिब संसदीय सीट साधने की कोशिश की जाएगी. बिहार के वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय कहते हैं कि प्रधानमंत्री का रोड शो भले ही पटना साहिब में हो रहा है, लेकिन इस रोड शो की धमक ना सिर्फ पटना से सटी दोनों सीट पाटलिपुत्र और पटना साहिब पर असर डालेगी, बल्कि मुंगेर और बेगूसराय में होने वाले चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा.
प्रधानमंत्री के पटना रोड शो से आरजेडी की परेशानी बढ़ सकती है. खासकर पाटलिपुत्र सीट पर, जहां लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं. लालू यादव पाटलिपुत्र सीट जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन बीजेपी नेता और पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव कहते हैं कि पीएम के रोड शो के बाद पूरा माहौल बदल जाएगा. पहले भी मैं जीत रहा था, लेकिन इस रोड शो के बाद बड़े मार्जिन से जीतूंगा.
यह भी पढ़ेंः 75 की उम्र में रिटायर होंगे PM मोदी? 74 साल में तो 2 महीनों में 141 रैलियों और रोड शो के साथ और हुए मजबूत

वहीं पटना साहिब के वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद भी पीएम के रोड शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी लहर चल रही है, लेकिन जब पहली बार प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करेंगे, तो उसका उत्साह पटनावासी अभी से महसूस करने लगे हैं.
प्रधानमंत्री के रोड शो से पाटलिपुत्र और पटना साहिब सीट पर तो असर पड़ेगा ही, इसके अलावा अगले दिन यानी 13 मई को होने वाली प्रधानमंत्री की तीन चुनावी सभाओं पर भी नजर टिकी रहेगी.
पीएम मोदी हाजीपुर और मुजफ्फरपुर की रैली से एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील करेंगे, जिसका असर इसी दिन समस्तीपुर, उजियारपुर और बेगूसराय सीट पर हो रहे चुनाव पर भी पड़ सकता है. वहीं प्रधानमंत्री तीसरी रैली सारण में करने वाले हैं, जहां बीजेपी से राजीव प्रताप रूढ़ी के खिलाफ लालू यादव की बेटी रोहिणी मैदान में उतरी हैं.
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर बीजेपी बेहद उत्साहित है और बीजेपी नेताओं को लगता है कि पीएम की रैली से सारण की पूरी फिजा बदल जाएगी. हालांकि पीएम मोदी की रैली पर आरजेडी ने तंज कसा है. पीएम के रोड शो पर तेजस्वी यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री थोड़ा रूट चेंज करके पटना यूनिवर्सिटी भी चले जाएं. 23 सालों से लोगों की मांग है कि पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाए. प्रधानमंत्री ने इतना भी नहीं किया. विशेष पैकेज तो दूर की बात पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा भी नहीं दे पाए.’
तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही कहा, ‘प्रधानमंत्री एक दिन में तीन रैली बिहार में कर रहे हैं. प्रधानमंत्री  जानते हैं कि एनडीए में जो भी बिहार में है, सब नालायक हैं. काम नहीं चल रहा है. प्रधानमंत्री जी 365 दिन भी रहेंगे तब भी हम ही को फायदा होगा. क्योंकि बिहार अपना अधिकार मांग रहा है, अपना हक मांग रहा है. प्रधानमंत्री जी से पूछ रहा है क्या हुआ विशेष पैकेज का… विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ. 15 लाख रुपये का क्या हुआ, 2 करोड़ नौकरी का क्या हुआ?’
Tags: Bihar News, Loksabha Election 2024, Patna News Today, Pm Modi Rally

संजीवनी से कम नहीं यह खास मिश्री, कई बीमारियों के लिए है रामबाण, कलेजे को देती है ठंडक
3 पीढ़ियों से यह परिवार कर रहा ऐसा काम कि दूर-दूर से इनके घर पहुंचते हैं लोग, ये 6 PHOTOS देखकर आप क्या कहेंगे?
गोविंदा की मां ने की जब-जब भविष्यवाणियां, साबित हुई सब सच, 2 नहीं 3 बच्चों के होते पापा, लेकिन…
ब्यूटी पार्लर की 'पोस्टर गर्ल', 1 रुपये में किया था डेब्यू! दूसरी फिल्म से रातोंरात बनीं सुपरस्टार, दर्दनाक हुआ अंत
Garima Agrawal IAS: IIT से पढ़ाई, जर्मनी में नौकरी, UPSC परीक्षा पास कर पहले बनीं IPS, फिर IAS, पढ़ें Success Story
क्या आप कपड़ों पर दिखने वाले X, XL, XXL का मतलब जानते हैं? कम ही लोग जानते हैं सही जवाब …
अगर घूम ली दिल्ली की ये जगहें तो भूल जाएंगे विदेश, बिल्कुल फॉरेन कंट्री जैसा नजारा
विराट-अनुष्का ही नहीं, ये सेलिब्रिटी भी जा चुके प्रेमानंद महाराज के सत्संग में, एक तो 5851 KM दूर से चलकर आया
अब गर्मी भागेगी कोसों दूर!…दिल्ली की इन जगहों पर ट्राई करें कोल्ड कॉफी, पूरे दिन रहेंगे एक्टिव

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी भूटान के लिए हुए रवाना, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मामलों पर होगी चर्चा – Aaj Tak
Next post अस्सी घाट पर पूजा, कालभैरव से आशीर्वाद… PM मोदी के नॉमिनेशन के लिए BJP का वाराणसी में मेगा प्लान – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *