MP Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage Updates: चौथे चरण में मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सोमवार की सुबह से मतदान जारी है। इसी चरण के साथ प्रदेश में लोकसभा चुनाव सभी सीटों पर संपन्न हो जाएगा। चार जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में कुल 74 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 13 मई यानी आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। चौथे चरण के साथ मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पहले और दूसरे चरण में छह-छह, तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। चौथे चरण में कुल 74 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। ये आठों लोकसभा सीटें मालवा और निमाड़ क्षेत्र में आती हैं। पिछले चुनाव में इन सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।
मध्य प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 14.97 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में सबसे कम 11.48 और उज्जैन में सबसे अधिक 16.80 फीसदी मतदान हुआ है।
56 दुकान के मालिक श्यामलाल शर्मा ने कहा कि इंदौर हमेशा अलग रहा है और हम मतदान में भी आगे रहेंगे। हमने लोगों को मुफ्त नाश्ते की पेशकश की है ताकि वे जल्दी आएं और मतदान करें… यह मुफ्त सेवा सुबह 7 से 9 बजे तक उपलब्ध है और हम इंदौर का पसंदीदा नाश्ता पोहा-जलेबी पेश कर रहे हैं। हमने पिछली बार भी मुफ्त नाश्ता दिया था और इस बार हमें लगभग 11-12 हजार लोगों को खाना खिलाने की उम्मीद है।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: Owner of 56 Dukan, Shyamlal Sharma says, “Indore has always stood out, and we will stand out in voting also. We have offered free breakfast to people so that they come out early and vote… This free service is available from 7-9 AM and we are… pic.twitter.com/IkG17ipsdC
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपना वोट डाल सका। मैं राज्य के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। बीजेपी जीतने जा रही है। प्रचंड बहुमत है और हमें राज्य में 29 सीटें मिलने जा रही हैं।
#WATCH | After casting his vote fro #LokSabhaElections2024 , Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says “I am very happy that I could cast my vote. I want to appeal to the people of the state to come out and cast their votes. BJP is going to win with a huge majority and we are going to… pic.twitter.com/EqbNEgwkRu
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
इंदौर में चुनाव को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं धार जिले के मतदान केंद्र सराय में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 188 पर मॉक पोल चल रहा है।
मध्य प्रदेश में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
चौथे चरण में 12 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले हैं। इनमें से छह पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 22 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।
आठ लोकसभा सीटों पर कुल 1.63 करोड़ मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
चौथे चरण में मालवा-निमाड़ अंचल की उज्जैन, मंदसौर, देवास, धार, रतलाम, खरगोन, इंदौर व खंडवा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी इंदौर से चुनाव मैदान में हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशी खरगोन से सिर्फ पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
