लोकसभा चुनाव-2024: शशि थरूर बोले- चुनाव नतीजों के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, सितंबर 2025 तक इंतजार … – Dainik Bhaskar

Spread the love

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। इसके लिए हमें सितंबर 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
थरूर ने ये भी कहा कि हम पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं, राजनीति करने नहीं। वे (भाजपा) अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर राजनीति कर रहे हैं। क्या मुझे भगवान राम को भाजपा वालों को समर्पित कर देना चाहिए।
दरअसल, तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोदी के रिटायरमेंट का मुद्दा उठा रहे हैं। शनिवार (11 मई) को उन्होंने कहा कि अगले साल (2025 में) मोदी 75 साल के हो जाएंगे। भाजपा 75 की उम्र में रिटायरमेंट की बात कहती है। इस पर अमित शाह ने कहा कि मोदी अपना तीसरी टर्म पूरा करेंगे। 75 साल में रिटायरमेंट की बात भाजपा के संविधान में नहीं है।
वहीं, रविवार को (12 मई) केजरीवाल ने फिर कहा कि मोदी को अपना उत्तराधिकारी बताना चाहिए। क्या रिटायरमेंट का नियम लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेताओं के लिए ही था।
लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…
कांग्रेस ने पुणे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थकों द्वारा पैसे बांटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी धंनगेकर कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वो पुलिस स्टेशन के सामने अनशन पर बैठ गए।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में रविवार 12 मई को भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का एक वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा का पट्‌टा पहले हुए कुछ महिलाएं कुछ युवकों को पीटती हुई नजर आ रही हैं। टीएमसी नेता सुकुमार महतो ने कहा-खुलना इलाके के मुद्दों को लेकर एक बैठक हो रही थी। भाजपा के लोग आए और हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी।
TMC ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- संदेशखाली में गढ़े गए झूठे नैरेटिव से भाजपा के लोग बौखला गए हैं। आप खुद देखिए कि कैसे भाजपा की सांसद प्रत्याशी रेखा पात्रा के नेतृत्व में जिन महिलाओं ने पैसे लेकर झूठ बोले थे। वे हमारे कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही हैं।
भाजपा संदेशखाली का सच सामने आने के बाद ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रही है। अगर वे डरे हुए नहीं होते तो कानून-व्यवस्था अपने हाथ में क्यों लेते। इस महीने संदेशखाली के दो वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें भाजपा नेता संदेशखाली की घटना को खुद साजिश बता रहे हैं। महिलाओं ने भी पैसे लेकर झूठ बोलने की बात स्वीकार की है।
महाराष्ट्र के पूर्व CM और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि अगर मोदी सरकार नहीं हारी तो देश को काले दिन देखने को मिलेंगे। उद्धव ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अच्छे दिन कभी नहीं आए। अब फिर से मोदी सरकार बनी तो काले दिन आएंगे।
उद्धव ने कहा- प्रधानमंत्री अपने भाषणों में बार-बार पाकिस्तान का जिक्र करते हैं जबकि विपक्ष अपने देश के बारे में बोलता है। भाजपा अपनी चुनावी रैली में भगवान राम को लाती है। उनके पास विकास को लेकर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है।
शाह ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह उनकी वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- प्रधानमंत्री रोड शो करें, हमने तो जॉब शो किया है। आप 8-10 बार बिहार आ चुके हैं लेकिन बिहार के लिए अगले पांच साल के लिए उनका क्या विजन है यह नहीं बताया है। आपने जितने वादे कि थे उसमें से एक भी पूरे नहीं किए गए। बिहार में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राजनाथ सिंह जी, जेपी नड्डा, नितीन गडकरी, अनेकों राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं और मैं यहां अकेला इन सब पर भारी पड़ रहा हूं।
पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा- अभी वे(अरविंद केजरीवाल) जेल से आए हैं तो मीडिया में दिखने के लिए उन्हें कुछ कहना ही था। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है क्या? नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और रहेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के ‘400 पार’ के नारे पर कहा- इस बार ‘नो 400 पार’, इस बार तो बेड़ा पार भी नहीं हो रहा है। दिल्ली में जमनापार है, इस बार तड़ीपार।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- प्रधानमंत्री को रोड शो करना है तो करें, हमने तो जॉब शो किया है। वे 8-10 बार बिहार आ चुके हैं, लेकिन बिहार के लिए अगले पांच साल के लिए उनका क्या विजन है यह नहीं बताया है।
मोदी ने जितने वादे किए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। बिहार में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राजनाथ जी, जेपी नड्डा, नितीन गडकरी, अनेकों राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं और मैं यहां अकेला इन सब पर भारी पड़ रहा हूं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुंडा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अखिलेश और राहुल बाबा कहते हैं कि हम आएंगे, तो धारा-370 को वापस लाएंगे।
क्या धारा 370 वापस आनी चाहिए? मोदी ने देश से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया। नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया। देश को सुरक्षित करने का काम किया।
डिंपल भाभी के साथ अखिलेश रात को अंधेरे में टीका लगवाकर चले आए। शर्म करनी चाहिए। कोरोना में राजनीति नहीं करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हो गया है। आंध्र प्रदेश के नंदयाल में वे अपने विधायक दोस्त शिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी से मिलने पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनके घर पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया।
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने रविवार को मलाड में डोर-टू-डोर प्रचार किया।
मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस ने भूषण पाटिल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 20 मई को पांचवें फेज में मतदान होगा।
कांग्रेस के निलंबित नेता और सूरत के प्रत्याशी रहे नीलेश कुंभानी शनिवार (11 मई) को 20 दिन बाद सामने आए। उन्होंने कांग्रेस को धोखा देने के आरोपों पर कहा कि पार्टी ने उन्हें पहले धोखा दिया था।
कुंभानी ने कहा- कांग्रेस नेता मुझ पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, विश्वासघात मैंने नहीं, कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों में मेरे साथ किया था। पार्टी ने सूरत की कामरेज विधानसभा सीट से आखिरी समय में मेरा टिकट रद्द कर दिया गया था। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे समर्थक, कार्यालय कर्मचारी और कार्यकर्ता परेशान थे।
हालांकि, जब कुंभानी से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने कांग्रेस से बदला लिया है, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। कुंभानी ने कहा- सूरत में पांच नेता पार्टी चला रहे हैं। वे न तो खुद काम करते हैं और न दूसरों को काम करने देते हैं।
कुंभानी ने कहा- AAP और कांग्रेस I.N.D.I गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन जब मैं AAP नेताओं के साथ प्रचार करता था तो इन नेताओं ने आपत्ति जताई। मैं अब तक गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी के राजकोट लोकसभा उम्मीदवार परेश धनानी के प्रति सम्मान के कारण चुप रहा।
कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में नीलेश कुंभानी को सूरट से टिकट दिया था। हालांकि, 21 अप्रैल को नामांकन पर्चे में गवाहों के साइन में गड़बड़ी के कारण कुंभानी का नामांकन खारिज कर दिया गया। इसके बाद 22 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल सूरत से निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुए।
इसके बाद कुंभानी पर आरोप लगे कि वे भाजपा के साथ मिले हुए थे। उन्होंने नामांकन खारिज करवाने के लिए जानबूझकर गवाहों के साइन में गड़बड़ी की थी। कुंभानी 22 अप्रैल से किसी के संपर्क में नहीं थे। बाद में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। PM मोदी नॉर्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर, हावड़ा के पंचला और हुगली जिले के चिनसुराह और पुरसुरा में चुनावी रैलियां करेंगे।
सुबह 11.30 बजे बैरकपुर में जनसभा होगी। इसके बाद पीएम दोपहर 1 बजे हुगली जाएंगे। दोपहर 2.30 बजे आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे हावड़ा में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगाल के बाद पीएम मोदी बिहार जाएंगे, जहां पटना में शाम 6.45 बजे पटना में रोड शो करेंगे।
PM शनिवार रात कोलकाता पहुंचे थे। रात में वे राजभवन में रुके। इस दौरान राज्यपाल सीवी आनंद बोस उनका स्वागत करने पहुंचे। इस महीने यह मोदी की दूसरी यात्रा है। वे 2 मई को भी कोलकाता आए थे। बाद में उन्होंने कृष्णानगर, पूर्व बर्धमान और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया था। पूरी खबर पढें…
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Exclusive: अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद ED के एक्शन पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, – ABP न्यूज़
Next post Exclusive: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनने जा रहे प्रधानमंत्री, 2029 तक वही रहेंगे PM… टीवी9 से बोले… – TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *