प्रशांत कटारे, भोपाल. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग जारी है. प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 32.38% वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा वोटिंग देवास लोकसभा में 35.83% हुई. जबकि, सबसे कम वोटिंग इंदौर लोकसभा में 25.01% वोटिंग हुई. धार में 32.62%, खंडवा में 31.87%, खरगोन में 33.52%, मंदसौर में 34.12%, रतलाम में 34.04% और उज्जैन में 34.25% वोटिंग हुई. आगर मालवा में आगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166 में सुबह 11 बजे तक 37.66 प्रतिशत वोटिंग हुई. धार में 11 बजे तक 35.32 प्रतिशत, खरगोन जिले में 33.52 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 14.97% मतदान हुआ. इस दौरान सबसे ज्यादा उज्जैन लोकसभा में 16.80%, सबसे कम इंदौर लोकसभा में 11.48 % हुआ था. सुबह 9 बजे तक देवास में 16.79%, धार में 15.61%, खंडवा में 14.68% खरगोन में 15.35%, मंदसौर में 16.61% और रतलाम में 13.73% वोटिंग हुई.
2019 में सुबह 11बजे तक 29.38 फीसदी मतदान हुआ था. इस बार इसमें करीब 3% की बढ़ोतरी हुई है. इधर, बीजेपी ने चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए चौथे चरण में महिला वॉर रूम बनाया है. महिला वॉर रूम के माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ता और नेता महिला वोटरों को मोटिवेट करने की कोशिश कर रही हैं. इस वॉर रूम महिला पदाधिकारियों सहित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया भी मौजद हैं. इसके मद्देनजर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने महिला वॉर रूम बनाकर यह विशेष प्रबंध किया है. नारी वंदन, नारी सशक्तिकरण और महिला उत्थान यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में किया है. इसी से प्रेरणा लेकर हमारी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं का वोट बढ़ाने की कोशिश की है.
कितने वोटर चुन रहे अपनी सरकार
बता दें, 13 मई को मध्य प्रदेश की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है. एमपी की इन 8 लोकसभा सीटों पर 74 कैंडिडेट हैं. इनमें 69 पुरुष और 5 महिला शामिल हैं. इंदौर में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार हैं. खरगोन में सबसे कम 5 प्रत्याशी हैं. चौथे चरण के मतदान में 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता मत का प्रयोग कर रहे हैं. इनमें दिव्यांग मतदाता 1 लाख 53 हजार 324 हैं. 85 साल के मतदाताओं की संख्या 87 हजार 979, 100 साल के मतदाताओं की संख्या 2 हजार 231 है. 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 2 हजार 219 है. 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 40 लाख 5 हजार 121 है. चौथे चरण के चुनाव में 49 हजार 400 मतदाताओं ने घर से वोटिंग की.
कौन-किससे ले रहा टक्कर
उज्जैन में बीजेपी के अनिल फिरोजिया और कांग्रेस के महेश परमार के बीच मुकाबला हो रहा है. इंदौर में बीजेपी के शंकर लालवानी अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. खरगोन में बीजेपी के गजेंद्र पटेल और कांग्रेस के पोरलाल खरते के बीच, रतलाम में बीजेपी की अनीता नागर चौहान और कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के बीच, मंदसौर में बीजेपी के सुधीर गुप्ता और कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर के बीच, खंडवा में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटील और कांग्रेस के नरेंद्र पटेल के बीच, धार में बीजेपी की सावित्री ठाकुर और कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल के बीच, देवास में बीजेपी के महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस के राजेंद्र राधाकिशन मालवीय के बीच मुकाबला है.
Tags: Bhopal news, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Mp news
अनोखे झरनों के लिए जाना जाता है ये द्वीप, खूब लुभाते हैं यहां के नजारे और एकांत बीच, कम आते हैं भीड़
प्रेग्नेंट होने की Good News पर भी 3 दिन नहीं सो सकीं आलिया भट्ट, अब किया खुलासा, कहा- शायद मैं अच्छी बेटी नहीं..,
PHOTOS : छोटे पर्दे पर छायीं बिहार की ये हसीनाएं, झांसी की रानी से लेकर अनुपमा तक में हैं इनके जलवे
साल में एक दिन निकलती है यह शाह रथयात्रा, देखने आते हैं लाखों लोग, भगवान महावीर रथ पर होते हैं तैयार
इन पत्तों में छिपी है सैकड़ों बीमारियों की औषधि, इनका जूस पीने से इम्युनिटी होगी बूस्ट, सुधर जाएगा पाचन तंत्र!
डिजाइन नहीं 'लोहा' देखकर लोग खरीदते हैं ये कार, खींच रही मारुति के ग्राहक, खरीदने के बाद गर्व से ऊंचा हो जाएगा सिर
लखनऊ में लेना चाहते हैं सपनों का आशियाना? 31 मई से पहले यहां करें अप्लाई, मात्र 22 लाख में मिलेगा 2 BHK फ्लैट
हर सीन में खड़े हो जाएंगे रोंगटे, अचानक से चौंक जाएंगे… गलती से भी प्राइम वीडियो पर अकेले न देखें यह फिल्म
ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप फाइव इस्कॉन मंदिर, जहां होंगे साक्षात राधा-कृष्ण के दर्शन
