कानपुर: लोकसभा चुनाव 2024 में चौथे चरण के लिए मतदान (Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live Updates) आज यानी 13 मई को सुबह 7:00 से शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है, जिसमें कानपुर महानगर की कानपुर लोकसभा सीट और अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है. मतदान केंद्रों से तरह-तरह की तस्वीर सामने आ रही है कि किस प्रकार से लोग मतदान करने को लेकर जागरूक दिख रहे हैं. गजब का उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है. कानपुर से एक और खास तस्वीर सामने आई है, जहां वोट की महत्वता को समझाते हुए एक महिला ने अपनी डिलीवरी डेट तक को आगे बढ़वा दिया.
13 मई को होनी थी डिलीवरी
कानपुर के बाबूपुरवा के बगाही में रहने वाली महिला शालिनी ने बताया कि उसकी डिलीवरी 13 मई को होनी थी. डॉक्टर ने 13 मई का समय दिया था. लेकिन जब उसे पता चला कि 13 मई को कानपुर में मतदान है तो उसने डॉक्टर के पास जाकर अपनी डिलीवरी डेट को आगे बढ़ाने को कह दिया. उनका कहना है कि मतदान करना सबसे जरूरी है. शालिनी ने बताया कि अब मतदान डालने के बाद वह अस्पताल जाएंगी.
फर्स्ट टाइम वोटर भी हैं शालिनी
शालिनी ने बताया कि वह अपने मत का पहली बार प्रयोग कर रही हैं. इसकी वजह से वह बेहद उत्सुक हैं. उन्होंने अपनी डिलीवरी की तारीख को भी बढ़ावा दिया है. क्योंकि मतदान करना उनको जरूरी लगा. कानपुर के बाबू पुरवा के सरस्वती शिशु मंदिर कॉलेज में शालिनी ने अपना वोट डाला है. मतदान डालने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह अस्पताल जाकर अपनी डिलीवरी कराएंगी. यह पहला वोट उन्हें जीवन भर याद रहेगा. क्योंकि इससे उनकी खास याद जुड़ेगी.
Tags: Kanpur news, Local18
धान की रोपाई की झंझट खत्म! 20 मई से करें बासमती की इन 5 किस्मों की सीधे बुवाई, होगा बंपर उत्पादन
जानिए क्या है नथ की कहानी? जो सुहागिनों के श्रृंगार में होती है सबसे अहम
पुजारी बोले: बाबा बदरीनाथ के आशीर्वाद से देश में रहेगी खुशहाली, इस बार भी कंबल पर ताजा घी मिला, जानें क्या है ये मान्यता
दिल्ली-मुंबई में भी नहीं मिलेगा शाहजहांपुर जैसा लाजवाब स्वाद, ये हैं यहां के 5 फेमस फूड
12 साल और 13 फिल्में, लेकिन किस्मत में गिरीं केवल 3 हिट, 10 साल से नहीं चखा सफलता का स्वाद, अब YRF ने भी मोड़ा मुंह?
मई के महीने में सूख गई भीमताल झील…सिल्ट में फंसी सैलानियों से भरी नाव, हालत गंभीर
सब पढ़े-लिखे, सबका इंटरनेट पर डाटा, नहीं करता कोई नशा, सारे स्कूल स्मार्ट, हर जगह CCTV कैमरा, ये है गांव
अनोखे झरनों के लिए जाना जाता है ये द्वीप, खूब लुभाते हैं यहां के नजारे और एकांत बीच, कम आते हैं भीड़
प्रेग्नेंट होने की Good News पर भी 3 दिन नहीं सो सकीं आलिया भट्ट, अब किया खुलासा, कहा- शायद मैं अच्छी बेटी नहीं..,
