PM Modi Varanasi Roadshow Live Updates: आज वाराणसी में मोदी-मोदी, PM के स्वागत के लिए काशी तैयार – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पहुंच चुका है. पीएम मोदी कुछ ही देर में विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे और वहां दर्शन-पूजा करेंगे. पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं.
पीएम मोदी के रोड शो के लिए काशी की सड़कों पर भी सजाया गया है. सड़क के दोनों तरफ रंगीली लाइटें और झालर भी लगाए गए हैं. पीएम मोदी पहली बार यहां 2014 में चुनाव लड़ा था. इसके बाद 2019 में दूसरी बार उनको बंपर जीत मिली थी. अब तीसरी बार वो इस सीट से चुनाव मैदान में हैं. रोड किनारे लोग पीएम मोदी के स्वागत में शंख और शहनाई भी बजाते हुए नजर आए हैं. लोग हर-हर महादेव का उद्घोष कर रहे हैं.
पीएम मोदी का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. शाम होने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी अपने-अपने हाथ में कमल का निशान लेकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. रोड शो के बीच में पड़ने वाले चौक-चौराहों पर ढोल नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है.
रोड शो के दौरान पीएम मोदी का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. थोड़ी ही देर में पीएम मोदी का काफिला गोदौलिया चौराहे पर पहुंचेगा. चौराहे पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं. वहीं, सड़क किनारे भारी भीड़ मौजूद है.
रोड शो में पीएम मोदी का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है. सड़क किनारे खड़े लोग पीएम पर फूलों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, पीएम भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं.
Kashi is special… The warmth and affection of the people here is unbelievable! 🙏 https://t.co/Al6lu5mOJI
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
प्रधानमंत्री कल यानी 14 मई को काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन और उनकी अनुमति लेने के बाद नामांकन करेंगे. नामांकन में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री और विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे.
रोड शो के मार्ग पर काशी की विभूतियों की तस्वीर भी कई स्थानों पर लगी है. इसमें काशी नरेश, पंडित मदन मोहन मालवीय, बिस्मिल्लाह खां, पंडित किशन महाराज, तुलसीदास, कबीर दास, संत रैदास आदि लोगों की तस्वीर है.
रोड शो में पीएम मोदी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. सड़कों के दोनों तरफ महिलाएं और युवा मौजूद हैं और पीएम का स्वागत कर रहे हैं. सड़क किनारे छोटे-छोटे मंच बनाए गए हैं. इन मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है.
रोड शो के दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत गाते हुए नजर आ रहे हैं. बनारस के कलाकार व वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए बटुक भी पीएम मोदी का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, सड़क किनारे खड़े लोग अपने मोबाइल में पीएम मोदी की तस्वीर कैद करते हुए भी नजर आ रहे हैं.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लंका चौक से अपना रोड शो शुरू किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है। pic.twitter.com/eHnKbeiLIr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
11 बीट के अन्तर्गत 10 -10 प्वाइंट यानी लगभग 100 प्वाइंट बनाए गए हैं. जिन पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते नजर आएंगे.
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है. पीएम मोदी का काफिला लंका चौराहे से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनकी खुली जीप पर मौजूद हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला BHU पहुंच गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया. यहीं से पीएम मोदी के रोड शो का आगाज होगा.
भारत-रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह के परिवार के सदस्य मदनपुरा के पास पीएम मोदी का शहनाई से स्वागत करेंगे. यहां पर मुस्लिम समाज के लोग पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा करेंगे. रोड शो में काशी की विभूतियों की तस्वीर भी कई स्थानों पर लगी दिखाई देगी.
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं, कुछ ही देर में रोड शो का आगाज होगा. यह रोड शो पांच किलोमीटर लंबा होगा. रोड शो से पहले सीएम योगी बीएचयू पहुंच गए हैं और वहां पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.
पीएम मोदी के रोड शो में देश के हर प्रांत की संस्कृति और परंपराओं की झलक मिली. दरअसल पीएम मोदी के रोड शो के लिए छोटे बड़े 100 से ज्यादा प्वाइंट बनाए गए हैं. हर प्वाइंट पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी समेत अन्य प्रदेशों की संस्कृति और परंपरागत वेशभूषा में लोग पीएम मोदी का स्वागत करेंगे.
काशी में मोदी का रोड शो देश के अन्य रोड शो से बिल्कुल जुदा होगा. अभी तक नरेंद्र मोदी दूसरों के लिए वोट मांगते आये हैं ,लेकिन काशी में वे अपने लिए मतदाताओं से वोट मांगेंगे. पीएम मोदी अपने रोड शो में शामिल होने के लिए काशीवासियों के घर-घर निमंत्रण भेज चुके हैं.
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में रोड शो करेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके मद्देनजर तैयारियां जारी हैं। pic.twitter.com/Bh4s9outah
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले आज वाराणसी में छह किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं. बीजेपी ने पीएम मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है, जहां लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा. रोड की शुरुआत बीएचयू मेन गेट के सामने मालवीय चौराहा से हुआ है और रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक जाएगा. इसके बाद वह विश्वनाथ धाम से मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ी मंडी, कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस जाएंगे. बताया जा रहा है कि रोड शो में पांच हजार से ज्यादा ‘मातृशक्तियां’ पैदल यात्रा करेंगी. रोड शो में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे. पढ़ें पीएम मोदी के वाराणसी रोड शो से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – May 13,2024 3:47 PM

source

Previous post UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानें कहां से कौन – ABP न्यूज़
Next post मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केजरीवाल बोले- मोदी अपना उत्तराधिकारी बताएं; PoK में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, 100 घा… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *