Bihar Politics: 'मुख्यमंत्री गिड़गिड़ाते रहे और आप…', लालू ने पीएम मोदी को याद दिलाई पुरानी बात, द.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
Bihar News बिहार की राजधानी पटना में आज प्रधानमंत्री का रोड शो है। ऐसे में उनके आने से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी से कई तीखे सवाल दाग दिए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को 10 पुरानी बातें भी याद दिलाई हैं। उन्होंने कहा कि बिहारी बुरबक नहीं है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। Bihar Politics News Hindi: लोकसभा चुनाव के बीच रविवार की शाम पटना में प्रस्तावित पीएम मोदी के रोड शो के पहले लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री के वादों पर जोरदार हमला बोला है। लालू ने अपने एक्स पर एक पोस्ट डाल कर लिखा कि बोला था ना 2014 में चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पियूंगा। दस बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा?

loksabha election banner

लालू यादव (Lalu Yadav) पोस्ट में लिखते हैं कि जो प्रधानमंत्री अपने वादे के अनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो? जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो?
जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी सौ बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके? ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?

बिहारी बुड़बक नहीं है: लालू यादव

लालू ने तेवर दिखाते हुए कहा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 40 में से 39 एमपी लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया। सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है। फिर पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते है। तीन चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया। बाक़ी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार!
ये भी पढ़ें
Bihar Politics: इधर बिहार में खरगे की एंट्री, उधर कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं ने कर दिया खेला; सियासत तेज
Rohini Acharya: ‘चलिए न चाचा-भतीजी घूमते हैं…’, रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी से जोड़ लिया रिश्ता; रख दी बड़ी मांग

source

Previous post मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केजरीवाल बोले- मोदी अपना उत्तराधिकारी बताएं; PoK में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, 100 घा… – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024 Updates: पटना में PM मोदी का मेगा रोड शो, सड़क के दोनों ओर समर्थक रहे मौजूद – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *