click this icon for latest updates
Updated: May 13, 2024 2:52 PM IST
By Manoj Yadav
Mirzapur Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के बीच राजनीतिक दलों में के बीच शह-मात का खेल जारी है. कभी सत्ताधारी पार्टी के लोग दूसरे दलों के नेताओं को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाते हैं तो कभी विपक्ष के लोग भी सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को भी अपनी तरफ लाने में कामयाबी हासिल कर लेते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही में कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है. अबकी बार विपक्ष सत्ताधारी पार्टी में सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की है. दरअसल, भाजपा ने भदोही से अपने सांसद का टिकट काटकरके किसी दूसरे को टिकट दे दिया. जिसके बाद पार्टी से नाराज चल रहे सांसद डॉ रमेश बिंद ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और सपा ने लगे हाथ उनको मिर्जापुर से उनको टिकट भी थमा दिया.
डॉ रमेश बिंद (Dr Ramesh Chandra Bind) 2019 में भदोही लोकसभा सीट (Bhadohi Lok Sabha Seat) से सांसद चुने गए थे. अबकी बार भाजपा ने उनका टिकट काट करके दूसरे बिंद नेता को टिकट थमा दिया. ऐसा माना जा रहा था कि रमेश बिंद चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हो पाएंगे. इंडिया ब्लॉक ने भदोही सीट ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को दिया है और ललितेश पति त्रिपाठी यहां से इंडिया के उम्मीदवार हैं. माना जा रहा है कि रमेश बिंद के सपा में शामिल होने के बाद ललितेशपति त्रिपाठी की स्थिति और मजबूत होगी.
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर अपना दल का कब्जा है, जहां से अनुप्रिया पटेल वर्तमान सांसद हैं और फिर से मैदान में हैं. यह सीट बैकवर्ड बाहुल्य मानी जाती है जिसमें पटेलों की संख्या ठीक-ठाक है. इसलिए अनुप्रिया पटेल यहां से चुनाव जीतने में कामयाब हो जाती है. लेकिन, गैर-पटेल मतदाताओं की संख्या भी काफी अच्छी है और जिस तरह से कोइरी मतदाताओं का रुझान सपा की तरफ बढ़ा है, अगर यहां पर भी यादव और कोइरी के साथ बिंद और मल्लाह एक साथ आ गए तो अनुप्रिया पटेल के लिए मिर्जापुर सीट पर जीत हासिल कर पाना आसान नहीं होगा. हालांकि पटलों के साथ फॉरवर्ड वोट भी अनुप्रिया को ही मिल सकता है. बता दें, इसी सीट से फूलन देवी को मिर्जापुर की जनता ने सांसद चुना था.
मिर्जापुर लोकसभा सीट पांच विधानसभाओं को मिलाकर बनी है. इसमें से छानबे सीट सुरक्षित है जहां से अपना दल की रिंकी कोल विधायक हैं. हालांकि, यह सीट भाजपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी, जो सपा और अपना दल (सोनेलाल) ने एक साथ मिलकर लड़ा था. मिर्जापुर सीट पर भाजपा का कब्जा है. यह शहरी सीट है. शहर में आमतौर पर भाजपा की सीटें ज्यादा होती हैं. मझवां सीट विनोद कुमार बिंद विधायक हैं. यह सीट निषाद पार्टी के पास है. चुनार सीट पर भाजपा का कब्जा है जहां से अनुराग सिंह विधायक हैं. मड़िहान सीट पर भी भाजपा का कब्जा है, जहां से रमाशंकर पटेल विधायक हैं.
अगर मिर्जापुर लोसकभा सीट के इतिहास की बात करें तो ऐसा लगता है कि इस सीट का समीकरण 1989 से बदला है. इसके पूर्व इस सीट पर ज्यादातर समय तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा. 1989 में पहली बार इस सीट पर जनता दल के युसुफ बेग को जीत हासिल हुई. 1991 में भाजपा के खाते में सीट गई. 1996 में फूलन देवी इस सीट से पहली बार सांसद चुनी गईं. फूलन देवी इस सीट से दो बार सांसद रही हैं. फिर रामरति बिंद भी इस सीट से सपा से सांसद रहे हैं. 2004 से 2009 तक इस सीट पर बसपा का भी कब्जा रहा है. लेकिन इसमें दो लोगों को नेतृत्व का मौका मिला. 2009 में इस सीट पर फिर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बालकुमार पटेल को जीत मिली. लेकिन 2014 और 2019 में अपना दल के कब्जे में यह सीट है, जहां से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सांसद हैं.
10 साल की एंटी-इनकंबेंसी और जातिगत समीकरण के आधार पर यह कहा जा सकता है कि मिर्जापुर की लड़ाई किसी के लिए भी आसान नहीं है. यहां पर कांटे की टक्कर देखी जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
PM मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज, जानें पूरा मामला
बूथ पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्के हटवाकर ID कार्ड किए चेक, BJP उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज
LokSabha Chunav Phase 4 Voting Live: हैदराबाद से BJP उम्मीदवार माधवी लता ने लगाए गड़बड़ी के आरोप, बोलीं- ‘पुलिस नहीं मिला रही वोटर ID से चेहरा’
Mirzapur Lok Sabha Seat: मिर्जापुर से तीसरी बार मैदान में हैं अनुप्रिया पटेल, क्या रमेश चन्द्र बिंद छीन पाएंगे सीट?
राहुल गांधी से पूछा शादी का सवाल, जानिए रायबरेली में सार्वजनिक सभा में क्या दिया जवाब | VIDEO
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
