GT vs KKR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज यानी 13 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि खराब मौसम और लगातार बारिश होने की वजह से मैच रद्द हो गया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गई।
